यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips for Home: इन कारणों से घर में लग सकता है वास्तु दोष, इस तरह करें पहचान
वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो व्यक्ति के जीवन के संतुलित बनाने में सहायता करता है। ऐसे में यह माना गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपने घर ...और पढ़ें

HighLights
- घर का एक जरूरी हिस्सा मानी जाती है रसोई।
- रसोई में वास्तु दोष लगने से बढ़ सकती है समस्या।
- बिना तोड़-फोड़ के भी कर सकते हैं वास्तु दोष ठीक।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार जाने अनजाने में की गई गलतियों के कारण वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति के जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इससे व्यक्ति को खराब सेहत, से लेकर धन की समस्या तक का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में वास्तु दोष होने पर क्या संकेत मिलते हैं इससे किस तरह मुक्ति पाई जा सकती है।
मिलने लगते हैं ये संकेत
वास्तु दोष होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिससे परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। वहीं व्यक्ति को अचानक से धन हानि होने लगती है या फिजूल खर्ची बढ़ जाती है। वास्तु दोष होने पर घर में कोई-न-कोई सदस्य लगातार बीमार बना रहता है। साथ ही इससे व्यक्ति के बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

हो सकते हैं ये कारण
जब भी घर बनवाते समय वास्तु नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जैसे अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। वहीं पूर्व दिशा में टॉयलेट होने पर भी वास्तु दोष लग सकता है। वहीं घर तिकोना, कार्नर वाला, या चौराहे पर या फिर दक्षिण दिशा में हो, तो भी व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: दीवाली से पहले इन चीजों को दिखाएं बाहर का रास्ता, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन
इस बातों का रखें ध्यान
- घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए।
- सभी चीजों को व्यवस्थित और घर को साफ-सुथरा व रोशनीदार रखें।
- घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं।
- घर के ईशान कोण में उगते सूरज या नदियों की तस्वीर लगाएं।
- रसोई के अग्नि कोण में लाल रंग का बल्ब लगाएं।
- घर के अग्नि कोण में भगवान गणेश की तस्वीर या मूर्ति
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में यहां रखें मोर पंख, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'