Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: बच्चों को उपहार देते समय ध्यान रखें ये बातें, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 06:34 PM (IST)

    जन्मदिन विवाह आदि पर उपहार देने का चलन है। बच्चों को उपहार बहुत पसंद होते हैं। कई बार में उपहार देते समय संशय में पड़ जाते हैं कि बच्चों को क्या उपहार ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Gift बच्चों को गिफ्ट देने के वास्तु नियम।
    Vastu Tips for Gift बच्चों को गिफ्ट देने के वास्तु नियम।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में माना गया है वास्तु का विशेष महत्व।
    2. वास्तु के अनुसार चीजें रखने से बढ़ती है सकारात्मकता।
    3. बच्चों को गिफ्ट देते समय ध्यान रखें वास्तु नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu tips for Home: वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बच्चों को उपहार देते समय अगर आप कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे बच्चों को खुशी के साथ-साथ इसके लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, बच्चों को क्या गिफ्ट देना बेहतर होता है।  

    इन बातों का रखें ध्यान

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बच्चों को उसकी आयु के अनुसार ही गिफ्ट देना चाहिए। साथ ही बच्चों को ऐसा उपहार न दें जो लंबे समय तक रखा रहें, क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। जिस कारण बच्चों का मन अशांत रहता है।

    न दें ऐसे सॉफ्ट टॉय

    अधिकतर लोग बच्चों को उपहार के रूप में सॉफ्ट टॉयज देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार में माना गया है कि सॉफ्ट टॉयज में बच्चों को हिंसक जानवर जैसे सांप, चीता, शेर आदि नहीं देना चाहिए। इससे बच्चे भी हिंसक प्रवृत्ति के हो सकते हैं और यह उनके विकास में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है।  

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में मूर्ति स्थापित करते समय ध्यान रखें ये वास्तु नियम, मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

    न दें ऐसे खिलौने

    जब भी बच्चों के गिफ्ट की बात आती है, तो हम उन्हें खिलौने देना बेहतर समझते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बच्चों को मेटल या प्लास्टिक से बने खिलौने नहीं देने चाहिए। ऐसे खिलौनों से अशुभता बढ़ सकती है। इसके स्थान पर लकड़ी के खिलौने देना ज्यादा बेहतर माना जाता है।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    ये उपहार होगा बेहतर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों को माइंड गेम देना एक बेहतर विकल्प माना जाता है। ये उपहार बच्चों के लिए अच्छा है, क्योंकि इससे उनके दिमाग का विकास तेजी से होता है। साथ ही ऐसे गिफ्ट से सकारात्मकता भी बढ़ती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'