यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips for Kitchen: किचन में कौन-सी चीज कहां रखनी चाहिए? यहां जानें वास्तु के नियम
माना जाता है कि यदि आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। किचन घर के सबसे प्रमुख स्थानों में से ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में यदि हर चीज को रखने के लिए वास्तु के अनुसार, निर्धारित दिशाओं का ध्यान रखा जाए, तो इससे विशेष लाभ देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अपना रसोई घर बनवाते समय भी वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। आइए जानते हैं किचन से जुड़े जरूरी वास्तु नियम।
ये है रसोई की सही दिशा
घर में रसोई बनाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। वास्तु के अनुसार, आप अपना रसोई घर उत्तर-पश्चिम दिशा में भी बनवा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन का कैबिनेट बनवाने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार उत्तम मानी जाती है।
यहां होने चाहिए खिड़की-दरवाजे
इस दौरान ध्यान रखें कि किचन के दरवाजे उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुलने चाहिएं। ऐसा करने से रसोई में पर्याप्त मात्रा में सूर्य की किरणें आती हैं, जो लाभकारी मानी गई हैं। वहीं, खिड़कियों के लिए पश्चिम दिशा बेहतर मानी गई है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।
कहां रखें गैस और सिलेंडर
गैस-सिलेंडर या स्टोव को रखने के लिए रसोई की दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी गई है। इसके साथ ही सिलेंडर को भी इसी दिशा में रखना चाहिए। वहीं, खाली गैस सिलेंडर को आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। साथ ही खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसे वास्तु की दृष्टि से लाभकारी माना जाता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Money: घर में ले आएं ये तीन मूर्तियां, कभी नहीं होना पड़ेगा धन के लिए परेशान
इन दिशाओं का भी रखें ध्यान
रसोई घर में फ्रिज को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर, पश्चिम, दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा को माना गया है। वहीं, सिंक रसोई के उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा में पानी के बर्तनों को रखना चाहिए।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'