Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Kitchen: रसोई में न खत्म होने दें ये चीजें, वरना बुरा समय शुरू होने में नहीं लगेगी देर

    Updated: Tue, 07 May 2024 11:30 AM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि हर चीज को एक सही दिशा में रखने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। रसोई घर का एक महत्वपूर्ण हिस् ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Kitchen रसोई में न खत्म होने दें ये चीजें
    Vastu Tips for Kitchen रसोई में न खत्म होने दें ये चीजें

    HighLights

    1. रसोई घर में होता है मां अन्नपूर्णा का वास।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी।
    3. रसोई में कभी न खत्म होने दें ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित भी कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इस बात का भी वर्णन मिलता है कि किचन में किस चीज को कभी खाली नहीं होने देना चाहिए, वरना व्यक्ति को इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

    न खत्म होने दें ये चीज

    कई लोगों की आदत होती है कि वह रसोई के सामान जैसे मसाले के पूरी तरह खत्म हो जाने के बाद ही उसे खरीदते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस भी पात्र में आप नमक रखते हैं, उसे कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके साथ ही अपनी रसोई में कभी भी सरसों का तेल भी खत्म नहीं होने देना चाहिए।

    जरूर रखें इस बात का ध्यान

    हल्दी, रसोई का एक जरूरी मसाला है। इसके बिना व्यंजन का स्वाद अधूरा रह जाता है। साथ ही इसे मांगलिक कार्यों में भी विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु के अनुसार, रसोई में हल्दी को भी कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए। ऐसे में हल्दी के खत्म होने से पहले ही इसे खरीद लें।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Kitchen: किचन में वास्तु के अनुसार रखें हर चीज, दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

    होने सकती हैं धन संबंधी समस्याएं

    भारतीय संस्कृति में आटा, हमारे भोजन का एक जरूरी हिस्सा है। अधिकतर पकवानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि आपके किचन में आटा समाप्त हो जाए, तो इससे मान-सम्मान की हानि हो सकती है। इसके साथ ही चावल को भी कभी समाप्त नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। इसके समाप्त होने पर धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'