Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kitchen Vastu Tips: किचन में इस दिशा में लगाएं मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, अन्न और धन से भरे रहेंगे भंडार

    Updated: Mon, 06 May 2024 12:18 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां अन्नपूर्णा को सौभाग्य अन्न ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित कई नियम बताए गए हैं। अगर ...और पढ़ें

    Kitchen Vastu Tips: किचन में इस दिशा में लगाएं मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, अन्न और धन से भरे रहेंगे भंडार
    Kitchen Vastu Tips: किचन में इस दिशा में लगाएं मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, अन्न और धन से भरे रहेंगे भंडार

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना फलदायी होता है।
    3. किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Kitchen: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए विशेष नियमों का उल्लेख किया गया है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे घर में सौभाग्य आता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य सदैव अच्छा रहता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: किचन में वास्तु के अनुसार रखें हर चीज, दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

    इस दिशा में लगाएं तस्वीर

    वास्तु शास्त्र की मानें तो किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर आग्नेय कोण में लगाना शुभ होता है। क्योंकि इस दिशा को पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। साथ ही अन्न के भंडार सदैव भरे रहते हैं।

    अर्पित करें ये चीज

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां अन्नपूर्णा को मूंग दाल अर्पित करें। इसके पश्चात दाल को गाय को खिलाएं। माना जाता है कि इससे इंसान को जीवन में मान और यश की प्राप्ति होती है।

    रोजाना लगाएं भोग

    रोजाना मां अन्नपूर्णा सात्विक भोजन का भोग लगाएं। इसके बाद लोगों को भोजन दें।

    मिलते हैं ये लाभ

    ऐसा माना जाता है कि किचन में मां अन्नपूर्णा तस्वीर लगाने से घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा भोजन में पवित्रता बनी रहती है।

    करें ये उपाय

    यदि आप चाहते हैं कि जीवन में कभी अन्न की कमी का सामना न करना पड़े, तो इसके लिए रोज़ाना पहली रोटी गाय, दूसरी रोटी कुत्ते और तीसरी रोटी कौए के लिए निकालें। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Mandir Vastu Tips: घर में मंदिर स्थापित करने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, नहीं लगेगी बुरी नजर

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी