Kitchen Vastu Tips: किचन में बार-बार गिरता है नमक या दूध? तो दोष से बचने के लिए तुरंत करें ये उपाय
अगर आपको अपनी रसोई में बार-बार ये संकेत मिल रहे हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह संकेत वास्तु दोष (Kitchen Vastu dosh upay) का का ...और पढ़ें
-1765517660784_m.webp)
Kitchen Vastu Tips in hindi (AI Generated Image)
HighLights
वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व रखती है रसोई
इसमें जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान
कुछ संकेत करते हैं वास्तु दोष की तरफ इशारा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रसोई, घर का एक जरूरी हिस्सा है, जिसमें देवी अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for Kitchen) में रसोई से संबंधित कई नियम भी बताए गए हैं। रसोई में खाना बताने समय कुछ चीजों का गिरना आम बात लग सकती है, लेकिन अगर ये चीजें बार-बार गिर रही हैं, तो यह आपके लिए वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
बढ़ सकती हैं समस्याएं
नमक, हमारे भोजन का एक जरूरी हिस्सा है, जिसके बिना भोजन का स्वाद अधूरा है। अगर किचन में आपसे बार-बार नमक गिर जाता है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। नमक को शुक्र और चंद्रमा ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में बार-बार नमक का गिरना, खासकर हाथ से गिरना आर्थिक तंगी, धन की हानि, नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत हो सकता है।
उपाय - इस दोष से बचने के लिए आपको शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी ध्यान रखें कि गिरे हुए नमक को पैर से छूने या हटाने से बचें। नमक को साफ करने के बाद नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए।

(AI Generated Image)
हो सकती हैं ये समस्याएं
अगर आपसे बार-बार रसोई में सरसों का तेल गिर जाता है, तो यह भी शुभ नहीं माना जाता। सरसों के तेल को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इसका बार-बार गिरने का अर्थ है कि आपको कार्यों में बाधाओं, शनि दोष, या धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
उपाय - गिरे हुए तेल पर आटा छिड़कें, थोड़ी देर बाद उस आटे को किसी जानवर को खिला दें। इसके साथ ही दोष से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन शनि देव पर तेल चढ़ाएं और एक पात्र में सरसों का तेल का दान करें।
बार-बार दूध गिरने का अर्थ
कई बार दूध गर्म करने पर वह उबलकर बाहर आ जाता है, जो एक आम बात है, लेकिन अगर आपके साथ यह बार-बार हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। दूध के बार-बार गिरने का अर्थ माना जाता है कि आपका चंद्रमा कमजोर है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती है। साथ ही यह अन्नपूर्णा देवी की नाराजगी का भी संकेत हो सकता है।
उपाय - इस दोष से बचने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और चंद्र देव को जल अर्पित करें। इसके साथ ही गाय को भोजन कराना भी एक अच्छा उपाय है।

(AI Generated Image)
इन चीजों का गिरना भी है अशुभ
अगर रसोई में काम करते समय आपसे बार-बार चावल गिर जाते हैं, तो यह माना जाता है कि इससे घर में झगड़े और तनाव आदि बढ़ सकता है। वहीं अगर पका हुआ खाना बार-बार गिरना है, तो इसे मां अन्नपूर्णा के अपमान के रूप में देखा जाता है।
उपाय - गिरे हुए सामान को तुरंत साफ करना चाहिए और उस स्थान को नमक-नींबू के पानी से पोंछें। साथ ही इस दोष से बचने के लिए आपको किसी मंदिर में जाकर गरीबों को भोजन करवाना चाहिए और प्रसाद बंटवाना चाहिए।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।