यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: घर में घुसते ही नहीं पड़नी चाहिए इन चीजों पर नजर, वरना लग सकता है वास्तु दोष
माना जाता है कि वास्तु दोष लगने पर व्यक्ति को धन की समस्या के साथ-साथ अन्य कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आप से चाहते है ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है वास्तु शास्त्र।
- वास्तु के अनुसार चीजें रखने से बढ़ती है सकारात्मकता।
- मुख्य द्वार पर ये चीजें रखने से लग सकता है वास्तु दोष।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Main Gate: वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। मान्यताओं के अनुसार, यदि घर में वास्तु दोष लग जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी एक बड़ी वजह वास्तु नियमों की अनदेखी हो सकती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि किन चीजों को ऐसी जगह पर रखने से बचना चाहिए, जो दरवाजा खोलते ही सामने दिखें।
यहां न रखें झाड़ू
हिंदू धर्म में झाड़ू को केवल सफाई की वस्तु माना गया है, बल्कि माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में से इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि झाड़ू को ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए, जिससे वह दरवाजा खोलते ही सामने दिखे। झाड़ू को छुपाकर रखना बेहतर समझा जाता है।
लग सकता है वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर को भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए कि वह दरवाजा खोलते ही सामने दिखाई दे। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
न रखें ये चीजें
कई लोग घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल का स्टैंड रख देते हैं। लेकिन वास्तु में ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना गया। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार के पास टूटी हुई कुर्सियां, कूड़ेदान या स्टूल आदि रखने से भी बचना चाहिए।
खबरें और भी
रख सकते हैं यह चीजें
घर में सकारात्मक को बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर गणपति बप्पा की प्रतिमा रखी जा सकती है। इसके साथ ही मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। वहीं, मुख्य द्वार पर स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'