यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Plants for Progress जैसा कि नाम से ही जाहिर है मनी प्लांट का पौधा व्यक्ति को धन संबंधी लाभ दिला सकता है। इससे जुड़ी और भी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। जै ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Money Plant for Home: कई पेड़-पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी लेकर आते हैं। ऐसा ही पौधा है मनी प्लांट। यह पौधा ज्यादातर घरों में पाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि मनी प्लांट को चुरा कर लगाया जाए, तो यह व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में ऐसा करना ठीक माना गया है या नहीं।
क्या है मान्यता
मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को चुराकर लगाने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ही यह भी माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा हरा-भरा होता है, वहां पैसों की कोई कमी नहीं होती है।
क्या कहता है वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मनी प्लांट के पौधे को कभी भी चोरी करके नहीं लगना चाहिए, बल्कि इसे हमेशा खरीद कर ही अपने घर में लगाना चाहिए, तभी व्यक्ति को इसका पूर्ण लाभ देखने को मिल सकता है।
न करें ये गलतियां
अपने घर में लगे हुए मनी प्लांट को कभी भी किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए, वरना ऐसा करने से आपके घर से बरकत भी जा सकती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें आपका मनी प्लांट कभी भी जमीन को स्पर्श न करें। इसे नुकसानदायक माना जाता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर और ऑफिस के लिए बेहद कारगर हैं ये वास्तु टिप्स, इन्हें करने से मिलेंगे चमत्कारी लाभ
इस दिशा में रखें मनी प्लांट
मनी प्लांट को रखने के लिए एक सही दिशा का वर्णन किया गया है। वास्तु के अनुसार इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'