यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने पर भी नहीं मिल रहे फायदे, तो हो सकती हैं ये कमियां
वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने वाला माना गया है। वहीं कुछ पौधे घर की सुख-शांति में बाधक भी बन सकते हैं। वास्तु शास्त ...और पढ़ें

HighLights
- घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है मनी प्लांट।
- वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है ये पौधा।
- सही दिशा में रखने से मिलते हैं कई फायदे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर घर में मनी प्लांट रखने के बाद भी आपको इसके लाभ नहीं मिल रहे, तो इसके पीछे आपकी कुछ सामान्य गलतियां हो सकती हैं। अगर आप घर में मनी प्लांट रखने के लिए ये वास्तु टिप्स अपनाते हैं, तो इससे आपको फायदा मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
मिलते हैं ये लाभ
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। माना गया है कि अगर आप वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हुए घर में मनी प्लांट का पौधा लगते हैं, तो इससे धन, समृद्धि और खुशहाली में वृद्धि होती है। साथ ही यह भी मान जाता है कि इसे घर में लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।
.jpg)
कौन-सी दिशा है सही
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण को सबसे उत्तम माना गया है। वास्तु की मान्यताओं के अनुसार, यह दिशा धन और समृद्धि को आकर्षित करती है। वहीं मनी प्लांट को कभी भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें, वरना इससे आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - गलत दिशा में रखा पानी, तो घर में होगें झगड़े… पैसे नहीं टिकेंगे और घेर लेंगी बीमारियां
रखें इन बातों का ध्यान
मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना ज्यादा शुभ माना गया है। इसको इस तरह लगाएं कि इसकी बेल जमीन को न छुए, बल्कि ऊपर की ओर बढ़े। वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक, रात के समय मनी प्लांट को नही छूना चाहिए और न ही पानी डालना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को सूखने से बचाएं और समय-समय पर इसके सूखे व पीले पत्तों को हटाते रहें। इस सभी नियमों का ध्यान रखने पर घर में धन और समृद्धि आती है।
खबरें और भी
.jpg)
कर सकते हैं ये उपाय
धन लाभ के लिए आप पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर मनी प्लांट में डाल सकते हैं। इसके साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा के लिए मनी प्लांट की जड़ में लाल धागा या कलावा बांधना भी शुभ होता है। इससे जातक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में लगाना है तुलसी का पौधा, जानिए किस दिशा में किस दिन लगाने से मिलेगी बरसेगी लक्ष्मी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।