Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Plants: मनी प्लांट ही नहीं, ये पौधे भी जगा सकते हैं आपकी सोई हुई किस्मत

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 04:09 PM (IST)

    Vastu Tips For Plants मनी प्लांट के पौधे को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। जैसा की इसके नाम से ही प्रतीत होता है यह पौधा व्यक्ति के धन ला ...और पढ़ें

    Vastu Tips For Plants घर में सौभाग्य लाते हैं ये पौधे।
    Vastu Tips For Plants घर में सौभाग्य लाते हैं ये पौधे।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। lucky Plants for Home: वास्तु शास्त्र के में कई ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर- में लगाने से परिवार की सुख-शांति बनी रहती है। यदि घर में पेड़-पौधे लगाते समय भी वास्तु का ध्यान रखा जाए तो, इससे व्यक्ति के सौभाग्य के रास्ते खुल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार लकी पौधे कौन-से हैं। 

    सकारात्मकता को बढ़ाती है तुलसी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए सबसे पवित्र और शुभ पौधा तुलसी को माना गया है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ तुलसी का पौधा वास्तु में भी विशेष महत्व रखता है। आप तुलसी को घर के आंगन, बालकनी या खिड़कियों के पास रख सकते हैं, जहां से इसे नियमित रूप से रोशनी मिल सके।

    सौभाग्य का पौधा

    बांस के पौधे को भी वास्तु और फेंगशुई दोनों में ही इसे सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। बांस के पौधे में 5, 6 या  7 डंठल लगाना शुभ माना जाता है। यह पौधा भी व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि करता है। बांस के पौधे को घर के पूर्व कोने में रखना चाहिए।

    शमी का पेड़

    भगवान शिव की पूजा में शमी का पौधा विशेष रूप से अर्पित किया जाता है। ऐसे में शमी का पेड़ होने से भगवान शिव की कृपा साधक पर बनी रहती है। साथ पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य आकर्षित होता है, जिसके प्रभाव से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इस पौधे को घर में लगाने से शनि के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है।

    खबरें और भी

    अपराजिता का पौधा

    अपराजिता का पौधा का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसे में इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी स्वयं घर में विराजमान रहती हैं, जिससे साधक को धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। साथ ही इस पौधे से परिवार को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'