Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की छत पर लगाएं ये चीजें, आसपास नहीं भटकेगी दरिद्रता

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 06:02 PM (IST)

    हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व माना गया है। यदि आप अपने घर व कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे निश्चित रूप से आपको ...और पढ़ें

    Vastu Tips for roof वास्तु के अनुसार घर की छत पर लगाएं ये चीजें (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Vastu Tips for roof वास्तु के अनुसार घर की छत पर लगाएं ये चीजें (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है वास्तु शास्त्र।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से मिल सकते हैं कई लाभ।
    3. छत पर भी रखा जाना चाहिए वास्तु के नियमों का ध्यान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाता है, तो इससे घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर की छत पर इन चीजों को रखते हैं, तो इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक, घर की छत पर क्या चीजें लगाई जा सकती हैं।

    बनी रहेगी शिव जी की कृपा

    वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, घर की छत पर त्रिशूल लगाने से व्यक्ति को काफी लाभ मिल सकते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। साथ ही ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा भी परिवार पर बनी रहती है। जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहती है।  

    वास्तु के अनुसार लगाएं पौधे

    आप अपने घर की छत पर वास्तु के अनुसार, पौधे लगा सकते हैं। जिसके अनुसार, उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में छोटे पौधे, जैसे तुलसी, गेंदा आदि लगाए जा सकते हैं। वहीं बड़े पौधों को छत की दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है। पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फूलों के पौधे जैसे कि चांदनी, चमेली और मोगरा आदि लगाया जा सकता है। वहीं वास्तु में उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल या पौधे लगाना शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें -  Tulsi Plant: इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में सुख-शांति का होगा आगमन

    इन बातों का रखें ध्यान

    कई लोग घर की छत पर कबाड़-आदि इकट्ठा कर देते हैं, लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया। ऐसा करने से परिवार के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सुख-समृद्धि के लिए छत की साफ-सफाई का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए। घर की छत पर पौधे लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मुरझाए पेड़-पौधे न रखें। इसी के साथ कांटेदार या बोनसाई के पौधे भी छत पर न लगाएं।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये तस्वीरें, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।