Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 11:10 AM (IST)

    Vastu Tips घर का दक्षिण-पश्चिम दिशा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि इस दिशा का संबंध राहु और केतु से है। इसलिए इस दिशा में कोई भी चीज रखने से प ...और पढ़ें

    Vastu Tips For South West Direction: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बिल्कुल न रखें ये चीजें
    Vastu Tips For South West Direction: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बिल्कुल न रखें ये चीजें

    नई दिल्ली, Vastu Tips For South West Direction: वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। माना जाता है कि घर मे मौजूद हर एक चीज से नकारात्मक या फिर सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। जिसका असर उस घर में रहने वाले हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसी कारण वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए और किन्हें रखना शुभ होगा। इस बारे में भी बताया है। इसी क्रम में आज जानिए कि आखिर दक्षिण- पश्चिम दिशा मे कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए, जिससे अशुभ प्रभावों से बचा जा सके।

    राहु-केतु की दिशा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण- पश्चिम दिशा को राहु केतु की दिशा मानी जाती है। इसी कारण इस दिशा में कुछ शुभ चीजों को रखने से असर नकारात्मक पड़ता है। जानिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

    दक्षिण- पश्चिम दिशा में न रखें ये चीजें

    मंदिर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा मे पूजा घर बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा मे देवी देवता रखने से पूजा का फल नहीं मिलता है। इसके साथ ही आपका मन एकाग्र नहीं रहेगा। मन अधिक चंचल हो जाता है जिससे कि आप ठीक ढंग से पूजा पाठ नहीं कर सकते हैं।

    भूमिगत पानी की टंकी

    दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूमिगत पानी की टंकी न रखें। क्योंकि इससे वास्तु दोष बढ़ सकता है। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने के लिए इस दिशा में ऊपर की ओर टकी बनवाएं।

    शौचालय

    वास्तु के अनुसार, इस दिशा में शौचालय भी नहीं बनवाना चाहिए। इससे अधिक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी। इससे घर मे रहने वाले लोगो को तरक्की पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और हमेशा बीमार रहेंगे।

    स्टडी रूम

    वास्तु के हिसाब से दक्षिण- पश्चिम दिशा में स्टडी रूम भी नहीं बनाना चाहिए। क्योकि इस दिशा में बैठ कर पढ़ाई करने से आपका मन इधर उधर भागता रहेगा। कुछ भी याद नहीं रहेगा ओर मन एकाग्रता में कमी आएगी।

    खबरें और भी

    मेहमानों के लिए कमरा

    दक्षिण- पश्चिम दिशा में गेस्ट रूम भी नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, राहु और केतु की दिशा होने के कारण इस दिशा में रहने वाले व्यक्ति को खुद को उस घर का मालिक समझने लगता है। क्योंकि उसके मन, व्यवहार में अचानक से बदलाव आ जाती है। ऐसे में वह व्यक्ति हर किसी से बुरा व्यवहार करने लगता है।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।