Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं मिलेगा पूजा का शुभ फल

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 11:57 AM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र में पूजा-पाठ के नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसे माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करने से व्यक्ति को पूजा का ...और पढ़ें

    Vastu Tips: मंदिर में क्या न रखें?
    Vastu Tips: मंदिर में क्या न रखें?

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. इसके नियम का पालन जरूर करना चाहिए।
    3. मंदिर में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मंदिर को उत्तर-पूर्व में रखना शुभ माना जाता है। मंदिर में कुछ चीजों को रखने की मनाही है। वास्तु जानकारों की मानें तो मंदिर (Vastu Tips for Temple) में कुछ चीजों को रखने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और साधक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि मंदिर में किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए?

    यह भी पढ़ें: Vastu tips for job: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही है जॉब, तो आज ही फॉलो करें ये वास्तु टिप्स

    जीवन में आ सकती है कई समस्या

    सनातन धर्म से जुड़े से लोग के घर में मंदिर रखते हैं, जिसमें देवी-देवताओं की प्रतिमा को विराजमान कर रोजाना पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन मंदिर में भूलकर भी नुकीली चीजों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर में नुकीली चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

    भूलकर भी न करें शंख से जुड़ी ये गलती

    सनातन धर्म में पूजा के दौरान शंख बजाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पूजा के समय शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें कि मंदिर में एक से अधिक शंख न रखें। इससे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।  

    नकारात्मक ऊर्जा होगी उत्पन्न

    इसके अलावा मंदिर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तकों को नहीं रखना चाहिए। ऐसे माना जाता है कि इस तरह की गलती करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।  

    देवी-देवताओं का नहीं होगा वास

    मंदिर में भूलकर भी गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए, क्योंकि देवी-देवताओं का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। वास्तु जानकारों की मानें तो मंदिर में गंदा कपड़ा और गंदगी होने से देवी-देवताओं का वास नहीं होगा। इसके अलावा चमड़े से बनी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सुबह की शुरुआत में न करें ये गलतियां, वरना खराब हो जाएगा पूरा दिन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'