यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips For Temple: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना सदैव खाली रहेगी धन की तिजोरी
Vastu Tips For Temple अगर आप वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं तो जीवन की कई तरह की समस्यायों को दूर कर सकते हैं। खासकर मंदिर से जुड़े सभी निय ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
- वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना फलदायी होता है।
- घर में मंदिर में भूलकर भी कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Temple: हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में तरक्की मिले, लेकिन हर व्यक्ति को जीवन में किसी न किसी कारण से सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। इंसान को जीवन में सफलता न मिलने की कई वजह होती है। ऐसा कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर आप वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं, तो जीवन की कई तरह की समस्यायों को दूर कर सकते हैं। खासकर मंदिर से जुड़े सभी नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार से सुख-समृद्धि चली जाती है। चलिए जानते हैं कि मंदिर में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Tulsi Mala Niyam: इन दिनों में धारण करें तुलसी की माला, देखने को मिलेंगे अद्भुत परिणाम
घर के मंदिर से दूर रखें ये चीजें
-मंदिर में शंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। शंख को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मंदिर में एक से अधिक शंख न रखें। कहा जाता है कि मंदिर में एक से ज्यादा शंख रखने से इंसान को धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
-वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर के नजदीक पूर्वजों और पितरों की तस्वीर भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि घर के मंदिर के पास पूर्वजों और पितरों की फोटो लगाने से भगवान का अपमान होता है। आप घर में दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं।
खबरें और भी
-घर के मंदिर में माचिस रखने की मनाही है। मान्यता है कि घर के मंदिर में माचिस रखने से घर की शांति भंग होती है। साथ ही इंसान को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-घर के मंदिर में किसी भी देवी-देवता की पुरानी या फटी फोटो और पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि इससे फैमिली में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मंदिर में मुरझाएं हुए फूल नहीं रखने चाहिए। मान्यता है कि मंदिर में मुरझाएं फूल रखने से इंसान के जीवन में उदासीनता आती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'