Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Tortoise: घर की इस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 05:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र और फेंगशुई (चीनी वास्तु शास्त्र) में भी कछुए को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोग अपने घरों में कछुआ पालते भी हैं तो वहीं कुछ ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Tortoise घर में कैसी कछुए की मूर्ति रखें? (Picture Credit: Freepik)
    Vastu Tips for Tortoise घर में कैसी कछुए की मूर्ति रखें? (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से मिलते हैं कई लाभ।
    2. वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई है कछुए की मूर्ति।
    3. धातु का कछुआ रखने से होती है सौभाग्य में वृद्धि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पीतल का कछुआ रखना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इसे रखने के लिए आपको सही दिशा का भी पता होना चाहिए, तभी आपको इसके पूरे फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कौन-सी धातु का कछुआ रखना सबसे उत्तम माना गया है और इसे किस दिशा में रखना चाहिए।

    किस धातु का कछुआ रखें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार (Tortoise statue vastu tips), आप अपने घर में पीतल के अलावा सोने या चांदी से बना कछुआ भी रख सकते हैं। इसी के साथ क्रिस्टल का कछुआ रखना भी काफी शुभ माना जाता है। साथ ही वास्तु शास्त्र में कछुए की मूर्ति घर लाने के लिए बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा दिन माना जाता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    किस दिशा में रखें

    पीलत सोने और चांदी का कछुआ रखने के लिए उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। वहीं अगर आप अपने घर में क्रिस्टल का कछुआ रख रहे हैं, तो इसके लिए ईशान कोण सबसे उत्तम रहेगा। इसके साथ ही आप कछुए को मुख्य द्वार के पास, घर के अंदर की तरफ मुंह करके रख सकते हैं। वहीं मंदिर में भी कछुए की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

    यह भी पढ़ें - Mandir Vastu Tips: मंदिर में किसी अनजान से न लें ये चीजें, वरना बढ़ जाएंगी आपकी मुसीबतें

    ध्यान रखें ये बातें

    आपके कछुए की मूर्ति कुछ इस तरह की होनी चाहिए कि आप उसे पानी में रख सकें। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। आप चाहें तो पानी को रोजाना बदल भी सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि कछुए को कभी भी अंधेरे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में भूलकर भी खाली न रखें ये 4 चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

    मिलते हैं ये लाभ

    अगर आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए अपने घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। इससे व्यक्ति के सुख- शांति और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आप नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहते हैं। साथ ही यह आपके करियर के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।