Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर की इस दिशा में होता है मां लक्ष्मी का वास, जानिए यहां किन चीजों का होना है बेहद जरूरी

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 02:29 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में घर की हर चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिस जगह वास्तु नियम का पालन किया जाता है वहां किसी चीज की कमी नहीं रहती है। साथ ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर की इस दिशा में होता है मां लक्ष्मी का वास -
    Vastu Tips: घर की इस दिशा में होता है मां लक्ष्मी का वास -

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में घर की हर चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
    2. घर की उत्तर और पश्चिम दिशा में धन की देवी निवास करती हैं।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा से धन की मुश्किलों को दूर किया जा सकता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर छोटी से लेकर बड़ी चीजों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर और उसके अंदर बने मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार होता है, वहां कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। इसके साथ ही उस घर में समृद्धि, धन, वैभव का वास बना रहता है।

    वहीं, जीवन में अगर आप बरकत की कामना करते हैं, तो आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि मां लक्ष्मी किस दिशा में निवास करती हैं और उस दिशा को कैसे रखना चाहिए? जिससे आपके घर में कभी सौभाग्य की कमी न रहे, तो आइए जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Sheetala Saptami 2024: क्यों लगाया जाता है मां शीतला को बासी खाने का भोग? जानें पूजा मुहूर्त और पूजा विधि

    किस दिशा में निवास करती हैं मां लक्ष्मी ?

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर और पश्चिम दिशा में धन की देवी निवास करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनकी कृपा पाने के लिए इन दिशाओं में देवी लक्ष्मी की तस्वीर को लगाना चाहिए। इसके साथ ही यहां लाल कपड़े में चांदी का एक सिक्का बांधकर रखना चाहिए। इसके अलावा इस दिशा को बहुत साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    सुख- शांति के उपाय

    घर में सकारात्मकता बनी रहे इसके लिए उत्तर पूर्व दिशा में चंदन जरूर रखें, क्योंकि यह भगवान शिव को अति प्रिय है। साथ ही यह भोलेनाथ की दिशा भी मानी जाती है। इसके अलावा इस दिशा में गंगाजल रखना और उसका छिड़काव करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं और घर में बरकत बनी रहती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Baisakhi 2024: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी का पर्व? जानिए सही तारीख और मनाने का तरीका

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।