Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Pocket: अपनी जेब में रख लें ये चीजें, आसपास नहीं भटकेंगी परेशानियां

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 05:19 PM (IST)

    Vastu Tips For Home वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो व्यक्ति की कई परेशानियों को हल करने में सक्षम हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी जेब ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Pocket अपनी जेब में रख लें ये चीजें।
    Vastu Tips for Pocket अपनी जेब में रख लें ये चीजें।

    HighLights

    1. व्यक्ति की परेशानियों को हल करते हैं वास्तु शास्त्र के उपाय।
    2. वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने से मिलते हैं कई लाभ।
    3. वास्तु के अनुसार, कभी भी खाली नहीं रखनी चाहिए अपनी जेब।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Good Luck Vastu Tips: हर व्यक्ति अपनी जेब में कुछ-न-कुछ जरूर रखता है। ऐसे में अगर आप वास्तु में बताई गई इन चीजों को अपनी जेब में रखते हैं तो आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक कौन-सी चीजें हैं जो व्यक्ति को अपने जेब में रखनी चाहिए।

    खाली न रखें अपनी जेब

    वास्तु शास्त्र में माना गया है, कि कभी भी अपनी जेब को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है। इसलिए अपनी जेब में पर्स जरूर रखें।

    मिलेगी सफलता

    अगर आप अपनी जेब में रोजाना लौंग रखते हैं, तो इससे आपके सफलता प्राप्त करने के योग बनते हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपनी जेब में हमेशा 2 लौंग रखनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Magh Bihu Festival 2024: इस दिन मनाया जाएगा साल का पहला बिहू, जानें तारीख, महत्व और पूजा नियम

    मिलेगा भाग्य का साथ

    आप अपनी जेब में हमेशा मोर पंख और एक रुपये का सिक्का रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को भाग्य का साथ भी मिलता है।

    चांदी का सिक्का

    अपनी जेब में चांदी का सिक्का रखने से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही जेब में श्री यंत्र रखना भी बहुत-ही शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Kala Jadu Upay: घर में नकारात्मक ऊर्जा हो गई है हावी? तो बचाव के लिए करें ये उपाय

    कार्य में मिलेगी सफलता

    अगर आप किसी जरूरी काम या इंटरव्यू देने बाहर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले तांबे के तीन सिक्कों को लाल रंग के धागे से लपेटकर अपनी दाहिनी पॉकेट में रख लें। इससे आपको उस कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'