यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में ले आएं ये मूर्तियां, खुलने लगेंगे तरक्की के रास्ते
Vastu Tips For Home वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो व्यक्ति के किस्मत के द्वार खोल सकते हैं। यदि आप वास्तु के अनुसार घर में कुछ साख मूर् ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Good Luck Vastu Tips: घर बनाने से लेकर उसकी सजावट तक में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने पर व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत-से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर में सजावट के लिए हम कई तरह की मूर्तियां रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो, घर में कुछ मूर्तियां रखने से व्यक्ति को बहुत-से लाभ मिल सकते हैं।
मिलेगा धन लाभ
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में यदि आप घर में माता लक्ष्मी की मूर्ति लाते हैं, तो यह आपके भाग्य खोल सकता है। वहीं, सनातन धर्म में कुबेर देव को धन के देवता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में घर में कुबेर जी की मूर्ति लगाने से भी व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है।
नहीं होगी आर्थिक समस्या
वास्तु के दृष्टि से कछुए को भी बहुत-ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखने से व्यक्ति के परिवार पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और व्यक्ति को धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
नकारात्मकता रहेगी दूर
वास्तु के अनुसार, घर पर पीतल की गाय की मूर्ति या कामधेनु की मूर्ति रखने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। ये मूर्ति इस प्रकार की होनी चाहिए जिसमें गाय अपने बच्चे को दूध पिला रही हो। मान्यताओं के अनुसार कामधेनु गाय की ऐसी मूर्ति रखने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इससे नकारात्मकता भी दूर होती है।
खबरें और भी
वैवाहिक जीवन होगा सुखमय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने गेस्ट रूम दो हंसों के जोड़े की मूर्ति रखने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही आप अपने बेडरूम में हंसों, बत्तख या सारस का जोड़ा भी रख सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'