Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस तरह सजाएं अपना घर, शानदार रहेगा आने वाला साल

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:38 AM (IST)

    Vastu Tips for 2024 यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखता है तो उसका जीवन सरल और सफल बन सकता है। कुछ ही दिनों में नए सा ...और पढ़ें

    New Year Vastu Tips वास्तु के अनुसार इस तरह सजाएं अपना घर।
    New Year Vastu Tips वास्तु के अनुसार इस तरह सजाएं अपना घर।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Upay in Hindi: वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर की हर चीज को एक सही दिशा में रखने पर व्यक्ति को इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    ऐसा होना चाहिए फर्नीचर

    यदि आप अपने फर्नीचर में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए गोल-किनारो वाला फर्नीचर लाना बेहतर रहेगा। क्योंकि वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में गोल-किनारो वाला फर्नीचर रखना शुभ होता है।

    लगाएं ऐसे चित्र

    वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण-पूर्वी कोने या दीवार पर हरियाली वाला चित्र लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। आप चाहे तों पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र भी लगा सकते हैं। वहीं, वास्तु में हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। वास्तु के अनुसार घर में इन तस्वीरों को लगाने से विचारों में सकारात्मकता बनी रहती है।

    यहां रखें तिजोरी

    तिजोरी रखने के लिए भी वास्तु शास्त्र में एक सही दिशा का वर्णन किया गया है। क्योंकि उत्तर दिशा में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में अपनी तिजोरी को घर की उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    इस तरह रखें अलमारी

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर का उत्तर-पश्चिम का भाग हमेशा ऊंचा होना चाहिए और उत्तर-पूर्व दिशा में ढलान होनी चाहिए। वहीं, घर की अलमारी को हमेशा दक्षिण की दीवार से सटाकर रखें, इस दौरान अलमारी का मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

    यहां रखें एक्वेरियम

    वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण में जल से संबंधित चीजें रखना बहुत ही शुभ माना गया है। घर के ईशान कोण में एक्वेरियम या एक छोटा सा फव्वारा रखने से व्यक्ति को इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'