Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर से जरूर करें ये काम, नेगेटिव एनर्जी भी होगी दूर

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 02:00 PM (GMT+05:30)

    पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसके साथ ही कपूर के अन्य भी कई फायदे बताए गए हैं। आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ उपाय (Kapur Ke Upay) ब ...और पढ़ें

    Kapur Ke Upay in hindi To remove Vastu dosh
    Kapur Ke Upay in hindi To remove Vastu dosh

    HighLights

    1. पूजा-पाठ में किया जाता है कपूर का इस्तेमाल।
    2. वास्तु में बताए गए हैं कपूर के कुछ उपाय।
    3. इन उपायों से दूर होती है नेगेटिव एनर्जी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आप कई तरह की समस्याओं से बचे रहते हैं। वास्तु शास्त्र में कपूर को नकारात्मकता से मुक्ति पाने के लिए एक अच्छा उपाय बताया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप किस तरह कपूर की मदद से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

    रोजाना करें ये काम

    अगर आपका कोई काम बार-बार बिगड़ रहा है, तो इसका कारण घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह और शाम के समय कपूर (Camphor Remedies) जलानी चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

    साथ ही आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। इसके साथ ही अगर आपको धन से संबंधित समस्या बनी हुई है, तो इसके लिए कपूर में लौंग डालकर जलाना चाहिए। इससे आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।  

    (Picture Credit: Freepik)

    मिलेगा वास्तु दोष से छुटकारा

    यदि आपके घर में वास्तु दोष की समस्या बनी हुई है, तो ऐसे में आप इसे दूर करने के लिए भी कपूर से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए घर के अलग-अलग कोनों में कपूर के टुकड़े रख दें। जब ये टुकड़े गल जाएं, तो इनकी जगह नए टुकड़े रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष से निजात मिल सकती है।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    इस स्थानों पर रखें कपूर

    वास्तु के अनुसार, आप घर के मुख्य द्वार, पूजा घर और तिजोरी में भी कपूर का टुकड़ा रख सकते हैं। इसके अलावा बेडरूम में भी कपूर रखने से आपको गृह क्लेश की स्थिति में लाभ देखने को मिलता है। वहीं अगर आप सोते समय तकिए के नीचे एक कपूर का टुकड़ा रखकर सोते हैं, तो इससे मानसिक शांति का अनुभव होता है और अच्छी नींद आती है। घर के इन स्थानों पर कपूर का टुकड़ा रखने से आपको वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में कछुए की मूर्ति रखने से मिलते हैं कई फायदे, इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की इस दिशा में रहता है शनि का प्रभाव, जानिए वहां क्या-क्या नहीं होना चाहिए

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'