Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Wealth: वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 04:42 PM (IST)

    Vastu remedies वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर वस्तु को एक निश्चित दिशा में रखने से घर में सकारात्मकता ऊर्ज ...और पढ़ें

    Vastu Tips For Wealth: वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में रखें ये चीजें।
    Vastu Tips For Wealth: वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में रखें ये चीजें।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu Tips In Hindi: कुल 4 दिशाएं उत्तर, पश्चिम, पूरब और दक्षिण प्रमुख है। सभी दिशाओं की कुछ-न-कुछ विशेषता भी होती है। उसी प्रकार वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा का विशेष महत्व है। आज हम आपको वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा का महत्व बताने जा रहे हैं।

    उत्तर दिशा का महत्व

    उत्तर दिशा को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार मानी जाती हैं। साथ ही इस दिशा को देवताओं की दिशा भी कहा जाता है। साथ ही इस दिशा में धन के देवता को कुबेर के साथ-साथ धन की देवी लक्ष्मी का भी वास माना गया है।

    तिजोरी रखने की सही जगह

    वास्तु शास्त्र कहता है कि तिजोरी या लॉकर को उत्तर दिशा में रखना चाहिए, इससे आपके ऊपर कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही इस दिशा में माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करके विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी नहीं गुजरना पड़ता।

    यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

    उत्तर दिशा में रखें ये पौधे

    मनी प्लांट, जैसा किसके नाम से ही प्रतीत होता है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में रखने और उसके फलने-फूलने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही सनातन धर्म में पवित्र मानी गई तुलसी को भी उत्तर दिशा में ही रखना लाभकारी माना जाता है।

    खबरें और भी

    घर की रसोई

    वास्तु के अनुसार घर की रसोई भी उत्तर दिशा में ही होनी चाहिए। ऐसा करने से कभी भी अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही उत्तर की दिशा में मौजूद दीवारों पर हल्के नीले रंग का पेंट करवाना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'