Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Negative Energy: बिना पैसे खर्च किए, ऐसे करें घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:48 PM (GMT+05:30)

    Vastu Upay in hindi यदि किसी व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त हो जाए तो ऐसे में उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर में नेगे ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Negative Energy इन उपायों से करें घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर।
    Vastu Tips for Negative Energy इन उपायों से करें घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Negative Energy: यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाए तो तनाव की स्थिति पैदा होने लगती है, जिससे परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आप घर में ही पाई जाने वाली वस्तुओं की सहायता से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

    इस बात का रखें ध्यान

    अगर आप अपने घर में हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं तो इससे भी काफी हद तक नेगेटिव एनर्जी दूर बनी रहती है। वहीं, बेकार पड़ी चीजों जैसे खराब पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान, बंद पड़ी घड़ी आदि चीजें घर से बाहर कर देनी चाहिए। क्योंकि यह सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकता है।

    इन जगह जरूर जलाएं दीपक

    घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए सुबह-शाम घर के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी जी पर भी घी का दीपक जरूर जलाएं। वहीं, शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

    जरूर करें ये उपाय

    यदि आपके घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति बढ़ गई है तो ऐसे में रोजाना पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। वहीं, घर में नारियल पानी का छिड़काव करने से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिल सकता है।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    मुख्य द्वार पर टांगे ये चीज

    अगर कई कोशिशों के बाद भी आपको नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा नहीं मिल रहा तो ऐसे में आप ये आसान उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आम के पत्तों का तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। ध्यान रहे कि आम के पत्ते हरे-भरे होने चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'