यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu tips: घर की किस दिशा में लगानी चाहिए घड़ी, जानें इससे जुड़े और भी वास्तु नियम
ऐसा माना जाता है कि अगर घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। वास्तु शास्त्र में घर में घड ...और पढ़ें

HighLights
- प्राचीन हिंदू प्रणाली माना गया है वास्तु शास्त्र।
- वास्तु नियमों का ध्यान रखने पर मिलता है लाभ।
- घड़ी से संबंधित भी बताए गए हैं कुछ नियम।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम घड़ी से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखने पर आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र में घड़ी को लगाने की सही दिशा, उसके आकार और रंग के बारे में भी बताया गया है। अगर आप इन सभी चीजों का ध्यान रखते हुए अपने घर में घड़ी लगाते हैं, तो इससे आपको निश्चित तौर पर लाभ मिल सकता है।
घड़ी लगाने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आपको अपने घर की उत्तर दिशा में घड़ी लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है और पॉजिटिव परिणाम देखने को मिलते हैं। इसके अलावा घर पर पूर्व दिशा में भी घड़ी लगाना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से सफलता प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।
इसके साथ ही पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगाई जा सकती है। वहीं अगर आप अपने बेडरूम में घड़ी लगा रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि घड़ी पलंग के ठीक सामने या फिर सिर के पीछे नहीं होनी चाहिए। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि घड़ी के ठीक सामने कोई आईना नहीं होना चाहिए।

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में घड़ी लगाते हैं, तो इससे आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दिशा में घड़ी लगाने से बचना चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में पितरों की तस्वीर लगाने से पहले जानें नियम, वरना बढ़ सकती हैं समस्याएं
घड़ी से जुड़े अन्य वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घड़ी का आकार गोल या फिर अष्टकोणीय होना चाहिए। वहीं अगर रंग की बात करें, तो सफेद, हरी या फिर नीले रंग की घड़ी ज्यादा शुभ मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कभी भी खराब या बंद पड़ी घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है।
ऐसे में खराब पड़ी घड़ी को ठीक करवा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए, वरना आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार किसी व्यक्ति को उपहार के रूप में भी घड़ी नहीं देनी चाहिए। इसका बुरा असर उपहार देने और लेने वाले दोनों पर पड़ सकता है।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
यह भी पढ़ें - Mandir Vastu Tips: घर के मंदिर में किन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ, मिल सकते हैं बुरे परिणाम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'