Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu tips: घर के इन स्थानों पर रखें कान्हा जी का प्रिय मोर पंख, दिन रात होगी तरक्की

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 05:11 PM (IST)

    भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख अति प्रिय माना गया है और वह इसे अपने शीश पर धारण करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर में वास्तु के नियमों के अनुसार मोर पंख रखत ...और पढ़ें

    Mor Pankh Vastu tips घर की इन जगहों पर रखें कान्हा जी का प्रिय मोर पंख।
    Mor Pankh Vastu tips घर की इन जगहों पर रखें कान्हा जी का प्रिय मोर पंख।

    HighLights

    1. भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय माना गया है मोरपंख।
    2. वास्तु के अनुसार रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
    3. घर में नहीं होता नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी तरह वास्तु शास्त्र में मोर पंख से संबंधित भी नियम उपाय बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने से आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसके लिए आपको मोर पंख को घर के कुछ स्थानों पर रखना होगा।

    यहां रखें मोरपंख

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर के पूजा स्थल पर मोर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है, जो परिवार के लोगों की तरक्की के लिए सहायक है।

    नहीं होगी धन की कमी

    मंदिर के साथ-साथ आप मोर पंख को अपने घर की तिजोरी में या फिर धन के स्थान पर भी रख सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: खाना खाने से लेकर सोने तक, अगर रखेंगे इस दिशाओं का ध्यान, तो नहीं होगी कोई परेशानी

    नकारात्मक ऊर्जा रहेगी दूर

    यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख और समृद्धि का प्रवेश हो, तो इसके लिए अपने घर के प्रवेश द्वार पर मोर पंख जरूर लगाएं। ऐसा करने से केवल सकारात्मक ऊर्जा का ही घर के अंदर प्रवेश होता है और नकारात्मक ऊर्जा आपसे कोसों दूर बनी रहती है।

    खबरें और भी

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को रखने के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा सबसे बेहतर मानी गई है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी किसी को मोर पंख उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि जब आपको मोर पंख कहीं गिरा हुआ मिलता है, तो यह आपके भाग्य में वृद्धि का सूचक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - Radha Ashtami 2024: पहाड़ी पर स्थित है राधा रानी का ये मनमोहक मंदिर, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।