Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में इन चीजों को रखने से कुबेर देव होते हैं प्रसन्न

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 01:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा का संबंध कुबेर देव से माना गया है। इस दिशा में वास्तु नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली आती है। साथ ही सकारात्मक ऊर् ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें।
    Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें।

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में महत्व रखती है घर की हर दिशा।
    2. कुबेर देव से माना गया है उत्तर दिशा का संबंध।
    3. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आती है खुशहाली।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने घर व ऑफिर में कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको पॉजीटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में हर दिशा का महत्व माना गया है। आज हम आपको उत्तर दिशा में जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। इस दिशा का संबंध कुबेर जी से माना गया है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं। 

    नहीं होगी आर्थिक तंगी

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर की उत्तर दिशा में धन या तिजोरी आदि रखने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आप इस दिशा में कुबेर देव का चित्र मूर्ति या चित्र भी स्थापित कर सकते हैं, जिससे आपको लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं। इसके साथ-साथ आपको इस दिशा में कुबेर यंत्र की स्थापना करने से भी अपने कारोबार में फायदा देखने को मिल सकता है।

    रख सकते हैं ये पौधे 

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आप अपने घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट और तुलसी जैसे पौधे रख सकते हैं। इससे धन की वृद्धि होती है। इसके साथ ही आपको घर की उत्तर दिशा में बांस का पौधा लगाने से भी लाभ मिल सकता है।

    इन चीजों को रखने से मिलेगा लाभ

    कुबेर देव की कृपा के लिए आप उत्तर दिशा में छोटा-सा फाउंटेन, एक्वेरियम, धातु से बना या क्रिस्टल का कछुआ आदि रख सकते हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा में नदी, झरने आदि की तस्वीर लगाना भी काफी शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने के लिए आप मुख्य द्वार पर नेम प्लेट, विंड चाइम्स आदि भी लगा सकते हैं।

    खबरें और भी

    न रखें ये चीजें

    घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी जूते-चप्पल, कूड़ेदान या किसी तरह का भारी सामान आदि नहीं रखना चाहिए। इससे कुबेर देव नाराज हो सकते हैं। जिस कारण आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उत्तर दिशा को गंदा भी न रखं, वरना इससे सकारात्मक ऊर्जा अवरूद्ध हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में कछुए की मूर्ति रखने से मिलते हैं कई फायदे, इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

    यह भी पढ़ें- Parijat Ke Upay: आजमाएं पारिजात फूल से जुड़े ये उपाय, कई समस्याओं का होगा समाधान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।