Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में रखें ये चीजें, सोने की तरह चमकेगी किस्मत

    Updated: Wed, 17 Dec 2025 11:30 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनसे घर (vastu rules for home)  में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में ...और पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए?

    Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए?

    HighLights

    1. वास्तु टिप्स अपनाने से आती है आर्थिक स्थिरता

    2. कुछ प्लांट बढ़ाते हैं सकारात्मक ऊर्जा

    3. शुभ माना गया है घर में ये मूर्ति रखना

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की शोभा बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह की मूर्तियां, तस्वीरें और पेड़-पौधे रखते हैं। अगर आप अपने घर में वास्तु शास्त्र (vastu tips) के नियमों का ध्यान रखते हुए इन चीजों को अपने घर में रखते हैं, तो इससे आपके सौभाग्य में भी वृद्धि होती है और धन-समृद्धि के योग भी बनते हैं। 

    शुभ है ये मूर्ति

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखना काफी शुभ माना गया है। आप इसे घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। कछुए की इस तरह की मूर्ति घर में रखनी चाहिए, जिसमें कछुए के पैर पानी में हो और इसका पानी रोज बदलना चाहिए। इसके साथ ही घर में पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी कछुए की मूर्ति रखना भी काफी शुभ माना गया है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और आपको अच्छे परिणाम मिलते हैं।

    turtle statue

    (Picture Credit: Freepik) 

    इन पौधों से से मिलेगा लाभ

    वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे माने गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपको लाभ मिल सकता है, जैसे मनी प्लांट। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है। बस इस बात का ध्यान रखें, कि मनी प्लांट को किसी सहारे के साथ ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए, न कि वह जमीन को छूना चाहिए। इसके साथ ही आपको बांस का पौधा रखने से भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

    plants F

    (Picture Credit: Freepik) 

    लगाएं ये तस्वीर

    वास्तु में घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर, प्राकृतिक दृश्य वाली तस्वीर जैसे बहते हुए झरने, पहाड़ आदि की तस्वीर लगाना काफी शुभ माना गया है। वहीं आपको डूबते हुए जहाज, हिंसक जानवर आदि की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए, अन्यथा इनसे नकारात्कता बढ़ सकती है।

    खबरें और भी

    बनी रहती है आर्थिक स्थिरता

    Fountain AI

    (AI Generated Image)

    वास्तु शास्त्र में घर में फव्वारा (Water Fountain) होने भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन का प्रवाह भी बढ़ता है। ऐसे में यह आर्थिक स्थिरता लाता है। इसे घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व (ईशान) या फिर पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ होता है। क्योंकि वास्तु शास्त्र में इन्हें जल तत्व से जुड़ी हुईं दिशाएं बताया गया है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।