यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में करें ये बदलाव, बना रहेगा सुख-शांति का माहौल
अगर आप वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार अपने घर में ये छोटे-छोटे बदलाव लाते हैं तो इससे आपको कई तरह की परेशानिओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घ ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म के सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है वास्तु शास्त्र।
- वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
- घर-परिवार में बना रहता है सकारात्मक ऊर्जा का वास।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार बिना किसी वजह व्यक्ति के परिवार में कुछ समस्याएं बनी रहती हैं। जैसे लड़ाई-झगड़े या स्वास्थ्य समस्या आदि। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
ध्यान रखें ये बातें
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है। इसके साथ ही घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्वी दिशा में भी साफ-सफाई का ख्याल रखें और इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिशा में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो। इसके साथ ही अगर आप अपने मुख्य द्वार पर रोजाना दीपक जलाते हैं, तो इससे भी आपको लाभ देखने को मिल सकता है।
.jpg)
उत्तर दिशा में रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को काफी महत्व दिया जाता है। इस दिशा में पानी से संबंधित चीजें जैसे बोरिंग, छोटा-सा फाउंटेन या फिर पानी की टंकी आदि रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इसके साथ ही उत्तर दिशा में आपको मंदिर, धन या तिजोरी रखने से भी लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सपनों के घर के लिए कैसा हो प्लॉट, जमीन में होनी चाहिए क्या खूबियां… यहां पढ़ें
ध्यान रखें पूर्व दिशा के नियम
वास्तु के मुताबिक पूर्व इस दिशा को जितना हो सके उतना खाली रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इसके साथ ही इस दिशा में खिड़की भी जरूर होनी चाहिए। वहीं अगर आप अपने घर का दरवाजा पूर्व दिशा में बनवाते हैं, तो इससे भी आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
खबरें और भी
.jpg)
दूर होगी नेगेटिव एनर्जी
अगर घर में नेगेटिव एनर्जी होती है, तो इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में रहता है शनि का प्रभाव, जानिए वहां क्या-क्या नहीं होना चाहिए
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'