Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: आम के पत्तों से करें ये उपाय, कर्ज की समस्या से मिलेगा छुटकारा

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 04:18 PM (IST)

    आम के पेड़ की पत्तियों से लेकर लकड़ियों तक का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में किया जाता है। आम के पत्ते के बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है। आम के पत्तों ...और पढ़ें

    Vastu Tips: आम के पत्तों से करें ये उपाय, कर्ज की समस्या से मिलेगा छुटकारा
    Vastu Tips: आम के पत्तों से करें ये उपाय, कर्ज की समस्या से मिलेगा छुटकारा

    HighLights

    1. सनातन धर्म में आम के पत्ते को बेहद शुभ माना जाता है।
    2. आम के पत्ते का प्रयोग मांगलिक कार्यों में किया जाता है।
    3. आम के पत्ते के उपाय बेहद लाभकारी होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में आम के पत्ते को बेहद शुभ माना जाता है। इस पेड़ की पत्तियों से लेकर लकड़ियों तक का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में किया जाता है। आम के पत्ते के बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है। आम के पत्तों के उपाय से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्धि मिलती है। वास्तु शास्त्र में आम के पत्तियों के कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से इंसान जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। चलिए जानते हैं आम के पत्ते के उपाय के जरिए किस प्रकार की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

    आम के पत्ते के उपाय

    अगर आप लंबे समय से कर्ज की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो 11 आम के पत्तों को लेकर कच्चे सूते में बांध लें और इसे शहद में डुबो दें। इसके बाद इन पत्तों को शिवलिंग के अशोक सुंदरी पर चढ़ाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    आम के पत्ते को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना गया है। आम के पत्तों को घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से परिवार को बुरी नजर नहीं लगती है। इसके अलावा घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी नहीं होता है, जिसकी वजह से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Sleeping Astrology: शास्त्रों के अनुसार, ये है सोने का सही तरीका, कई समस्याओं से बच जाएंगे आप

    पूजा के समय आम के पत्तों से घर में जल का छिड़काव करें। मान्यता है ऐसा करने से इंसान को आर्थिक लाभ मिलता है।

    अगर आपके जीवन में किसी तरह की समस्या आ रही है, तो आम के पेड़ की जड़ों में जल दें और इसके बाद पेड़ को प्रणाम करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली समस्याएं खत्म हो जाती है और जल्द ही सफलता के मार्ग खुलते हैं।

    खबरें और भी

    भगवान हनुमान जी को आम बेहद प्रिय है। आम के पत्ते पर चंदन से जय श्री राम लिखें और उसे हनुमान जी को अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सदैव हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas: करें राम चरित मानस की इन चौपाइयों का पाठ, जीवन की हर समस्या का मिलेगा समाधान

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'