Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: जीवन में चाहते हैं सुख-शांति, तो घर में रखी इन चीजों को दिखाएं बाहर का रास्ता

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 07 Mar 2026 12:55 PM (IST)

    कई बार घर में रखीं कुछ चीजें आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि समय रहते आप उन चीजों को घर से बाहर कर दें, ताकि घर में सुख-शा ...और पढ़ें

    vastu tips in hindi (AI Generated Image)

    vastu tips in hindi (AI Generated Image)

    HighLights

    1. घर में जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान

    2. घर में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं कुछ चीजें

    3. सुख-शांति के लिए अभी करे इन चीजों को बाहर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही वास्तु शास्त्र  (vastu tips in hindi) में यह माना गया है कि आपके घर में रखीं हुईं कुछ चीजें नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देती हैं। इसलिए जिनता जल्दी हो सके इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए, ताकि घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर किया जा सके।

    ये चीजें बढ़ाती हैं नेगेटिविटी

    वास्तु के अनुसार घर में कभी भी फालतू का सामान जैसे पुराने व बेकार पड़ा इलेक्ट्रानिक सामान, कबाड़ व जूते-चप्पल आदि इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे घर-परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    इसके साथ ही वास्तु में खराब या बंद घड़ी को घर में रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। इसलिए सुख-शांति बनाए रखने के लिए इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

    broken utensils i

    (AI Generated Image)

    इन चीजों को करें घर से बाहर

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आपको घर में टूटी हुईं या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा मिलता है, जिसका सीधा असर परिवार की सुख-शांति पर पड़ता है। ऐसे में इन खंडित मूर्तियों को किसी बहती हुई जलधारा में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में टूटा हुआ शीशा या फिर कांच नहीं रखना चाहिए। इससे भी घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है।

    बढ़ सकती है नकात्मकता

    tulsi1

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। लेकिन अगर आपके घर में सूखा हुआ तुलसी का पौधा है, तो वास्तु शास्त्र में इस बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको तुलसी के सूखे हुए पौधे को किसी पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए और इसकी जगह नया तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आपकी तिजोरी में है फिटकरी? पढ़ें अमावस्या की रात का वो गुप्त टोटका जो बदल देगा तकदीर

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Shankh: कहीं आपके मंदिर में भी गलत दिशा में तो नहीं रखा शंख? सही नियम यहां जानें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।