विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: इन संकेतों के मिलने पर धन की हो सकती है प्राप्ति, मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा

Updated: Tue, 08 Jul 2025 12:30 PM (IST)

सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को धन से जुड़ी समस ...और पढ़ें

Vastu Tips: इन संकेतों के मिलने पर होती है धन की प्राप्ति
Vastu Tips: इन संकेतों के मिलने पर होती है धन की प्राप्ति

HighLights

  1. धन प्राप्ति के कई संकेत मिलते हैं।
  2. इन संकेत से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।
  3. इसका वर्णन वास्तु शास्त्र में किया गया है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उसे जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।

अगर आप भी धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो रोजाना सुबह स्नान करने के बाद विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इससे साधक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर कुछ संकेत मिलते हैं, जिससे धन (dhan prapti ke sanket) की प्राप्त हो सकती है और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।

शुभ संकेत

  • मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है। इसलिए उल्लू का दिखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपने घर में उल्लू देखा है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। उल्लू को देखने से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है और धन लाभ के योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu tips for Interview: इंटरव्यू पर जाने से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बढ़ जाएंगे सफलता के चांस

  • इसके अलावा अगर आपको सुबह के समय शंख की आवाज सुनने को मिल जाए, तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शंख की आवाज सुनने आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत प्राप्त हो सकते हैं। क्योंकि इसका संबंध मां लक्ष्मी से है। इसकी उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी।
  • सनातन धर्म में तोते को शुभता, बुद्धिमत्ता, और भाग्य का प्रतीक माना जाता है और इसका संबंध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। अगर आपके घर में तोता आया है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक,घर में तोता आने से परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है और आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।  
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कमल के फूल को देखना शुभ माना जाता है। इसे यह धन, समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है। सपने में इस फूल को देखने से जीवन में सुख-शांति आगमन होता है और धन लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- लक्ष्मी जी की कृपा के लिए शाम के समय घर लाएं ये चीजें, पैसों की तंगी से मिलेगी राहत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।