Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में रोज-रोज होते हैं झगड़े... कीजिए वास्तु के ये उपाय, जिनसे परिवार में बढ़ेगा प्यार

    Updated: Wed, 07 May 2025 04:10 PM (IST)

    क्या आपके भी घर में रोज-रोज बिना बात के झगड़े होते हैं। क्या आप भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर की इस कलह की वजह क्या है। क्या आप भी इससे तंग आ गए हैं ...और पढ़ें

    घर में वास्तु दोष हो तो घर में बनी रहती है टेंशन।
    घर में वास्तु दोष हो तो घर में बनी रहती है टेंशन।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी परिवार के सदस्यों में मतभेद होना, लड़ाई होना और फिर से एक जुट हो जाना हर घर में होता है। मगर, कुछ घरों में परिवार के सदस्यों के बीच रोजाना लड़ाई होती है। बिना किसी बात के उनमें झगड़े होते हैं। अचानक से गुस्सा आने लगता है। यदि आपके घर में भी ऐसा होता है, तो यह वास्तु दोष की वजह से हो सकता है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जब नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, तो घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है। परिवार के सदस्यों में चिड़चिड़ापन आने लगता है। यही आगे चलकर रोज-रोज की कलह में बदल जाता है।

    इससे घर में हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है। इसे दूर करने के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाना ही एक मात्र तरीका है, जो आप कई तरह के काम करके कर सकते हैं। कुछ उपायों को अपनाकर आप घर में सुख-शांति की स्थिति बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

    मुख्य द्वार के सामने न हो कोई अवरोध

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ रखना चाहिए। यदि हो सके, तो यहां कोई शुभ चिह्न लगाना चाहिए। इसके सामने कोई अवरोध नहीं होना चाहिए। घर से सामने गंदगी पड़ी हो या शू रेक रखी, तो उससे निगेटिव एनर्जी पैदा होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: मेष में उच्च के सूर्य से 7 मई को मिलेंगे बुध, इन राशि वालों को होगा फायदा

    खिड़कियों-दरवाजों से न आए आवाज

    घर की खिड़कियों और दरवाजों से कोई आवाज नहीं आनी चाहिए। कई बार आपने देखा होगा कि खिड़कियों और दरवाजों को बंद करते समय उनसे आवाज आती हैं। यह भी घर में कलह का कारण बन सकती हैं। दरवाजों के जोड़ पर तेल या ग्रीसिंग लगाकर रखें।

    पूर्व-उत्तर की दिशा में बैठा करें

    परिवार के सभी लोगों को घर में थोड़ा समय पूर्व-उत्तर यानी ईशान दिशा में करके बैठना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है। इसके लिए आप चाहें, तो फर्नीचर को इस तरह से घर में लगा सकते हैं कि उसमें बैठने पर परिवार के सदस्यों का मुंह पूर्व-उत्तर की दिशा में रहे।

    यह भी पढ़ें- Vyomika: विंग कमांडर व्योमिका का जैसा नाम वैसा काम, उनके मूलांक से जानिए उनकी पर्सनालिटी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।