Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए ऐसे ठीक करें अपने घर का वास्तु, बनी रहेगी सुख-शांति

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 02:39 PM (IST)

    Vastu Remedies वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। साथ ही वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु को रखने के कुछ नियम भी बताए गए ...और पढ़ें

    vastu remedies बिना पैसे खर्च किए ऐसे ठीक करें अपने घर का वास्तु।
    vastu remedies बिना पैसे खर्च किए ऐसे ठीक करें अपने घर का वास्तु।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu Tips for Home: घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाना जरूरी माना जाता है। वरना वास्तु दोष के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बिना पैसे खर्च किए उपयोग में ला सकते हैं। इन उपायों से आपको वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।

    इस दिशा में रखें कलश

    अगर आपको लगता है कि आपके घर के वास्तु दोष है, तो आप घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में एक कलश रख सकते हैं। हिन्दू धर्म में कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। यही कारण है कि इसे रखने से आपके ऊपर भगवान गणेश का आशीर्वाद बना रहता है।

    कैसे बनाएं स्वास्तिक

    घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाना चाहिए। स्वास्तिक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि स्वास्तिक नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा हो। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

    घोड़े की नाल का ऐसे करें इस्तेमाल

    वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इसे घर में लगाकर वास्तु दोष (Vastu Dosh) से छुटकारा पा सकते हैं। घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की पूरी नाल लगाना शुभ होता है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।  

    खबरें और भी

    यहां लगाएं पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

    वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में होना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपका प्रवेश द्वार (House Main Gate) दक्षिण दिशा की ओर है, तो घर के द्वार में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर पंचधातु से बना पिरामिड लगा सकते हैं। इस उपाय से भी वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।

    करें ये आसान उपाय

    वास्तु के अनुसार, घर का किचन आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में होना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो ऐसे में आप आग्नेय कोण में एक छोटा बल्ब लगा कर उसे रोजाना जलाएं। साथ ही घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर का उपाय भी बेहद कारगार साबित होता है। घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष हो वहां पर कपूर रख दें। कपूर के खत्म होने पर दोबारा वहां दोबारा कपूर रख दें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'