यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: तुलसी के पास मनी प्लांट रखने से फायदे में रहेंगे आप, कभी नहीं आएगी दरिद्रता
तुलसी का पौधा जहां बहुत से गुणकारी तत्वों से भरा है वहीं इसकी धार्मिक मान्यता भी बहुत अधिक है। इसी के साथ मनी प्लांट को लेकर यह मान्यता प्रचलित है कि ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु शास्त्र में शुभ माने गए हैं तुलसी और मनी प्लांट।
- वास्तु के अनुसार लगाने से मिलते हैं कई फायदे।
- जीवन में बना रहता है सुख-शांति का माहौल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में कुछ पौधों को बहुत ही शुभ माना गया है, उनमें से एक मनी प्लांट और तुलसी भी है। ऐसे में अगर आप इन दोनों पौधों को एक साथ अपने घर में रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ देखने का मिल सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है।
मनी प्लांट लगाने की सही दिशा
वास्तु नियमों के अनुसार, आप अपने घर में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक संपन्नता आती है और दरिद्रता दूर होती है। साथ ही इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर-परिवार से दूर बनी रहती है।
.jpg)
कहां लगाएं तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को रखने के लिए घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। इसी के साथ आप तुलसी के पौधे को पूजा स्थल या रसोई के पास भी रख सकते हैं। इससे भी आपको अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं। इसी के साथ लक्ष्मी जी की कृपा के लिए रोजाना सुबह-शाम तुलसी की पूजा भी जरूर करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Tulsi: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें यह एक चीज, हो जाएंगे कंगाल
.jpg)
एक साथ रखने के फायदे
तुलसी और मनी प्लांट, दोनों ही सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पौधे हैं। ऐसे में यदि आप अपने घर में तुलसी के पौधे और मनी प्लांट को एक साथ रखते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर-परिवार से दूर बनी रहती है, जिससे आपको लड़ाई-झगड़े की स्थिति में भी लाभ देखने को मिलता है।
खबरें और भी
ध्यान रखें ये बातें
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट और तुलसी के आस-पास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे इस पौधों का सकारात्मक प्रभाव कम होने लगते हैं और यह आपको अच्छे परिणाम नहीं देते।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: किचन से लेकर बाथरूम के वास्तु दोष को ऐसे करें दूर, आजमाएं आसान टिप्स
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।