Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के मंदिर में छोटी या बड़ी, किस आकार की मूर्तियां रखना सही है?

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:15 PM (IST)

    वास्तु में जिस प्रकार हर चीज के नियम हैं वैसे ही घर के मंदिर में मूर्तियों के लिए भी कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है, जिससे पूजा का पूर्ण फ ...और पढ़ें

    घर के मंदिर में मूर्तियों का सही आकार: वास्तु के अनुसार जानें शुभ नियम (Picture Credit: AI Generated)

    घर के मंदिर में मूर्तियों का सही आकार: वास्तु के अनुसार जानें शुभ नियम (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर घर के मंदिर के लिए मूर्ति का सही आकार इस बात पर निर्भर करता है कि आपके घर में कितना बड़ा मंदिर है। कई लोग घर में पूरे एक कमरे को ही मंदिर का रूप दे देते हैं, तो कई बार दीवार पर मंदिर को टांगना ही उचित होता है।

    हालांकि, घर के मंदिर में रखी मूर्तियों एक निश्चित आकार होना चाहिए और आपको उससे बड़ी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बहुत बड़े आकार की मूर्तियां धार्मिक स्थल या बड़े मंदिरों में रखना उचित होता है। आइए वास्तु से जानें किस आकार की मूर्तियों को घर के मंदिर के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है और क्यों।

    घर के लिए किसी आकार की मूर्ति होनी चाहिए?

    वास्तु के अनुसार आपको घर के मंदिर में 3 इंच से लेकर 6 इंच तक की मूर्ति ही रखनी चाहिए। अगर आपका मंदिर बहुत बड़ा है तो आप 12 इंच की मूर्तियां भी रख सकते हैं, लेकिन इससे बड़ी मूर्ति घर में पूजन के स्थान पर न रखें।

    इसका एक धार्मिक कारण यह माना जाता है कि बड़े आकार की मूर्तियों की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होती है और उन्हें पूरे विधि-विधान के साथ पूजा जाता है, लेकिन जब आप बड़े आकार की मूर्ति को घर के पूजा स्थान पर रख देती हैं और सही नियमों का पालन किए बिना ही पूजन करती हैं, तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। हालांकि, यदि आप मूर्ति पूजा के उद्देश्य से मंदिर के भीतर नहीं रख रही हैं, तो बड़ी मूर्ति भी रखी जा सकती है।

    खबरें और भी

    घर के मंदिर के भीतर मूर्तियों का अनुपात सही रखें

    कई बार हम मंदिर में कुछ मूर्तियां जरूरत से ज्यादा छोटी रख देते हैं और कई बार बहुत बड़ी। ऐसे में मंदिर में मूर्तियों का सही अनुपात न होने की वजह से छोटी मूर्तियां छिप जाती हैं और दूसरी बड़ी मूर्तियां ही नियमित पूजी जाती हैं। अगर यह अनुपात सही हो, तो मंदिर में रखी बाकी चीजें जैसे शंख, घंटी आदि के लिए भी स्थान बन सकता है।

    घर में कितना बड़ा शिवलिंग रखना चाहिए?

    अगर आप घर के पूजा वाले स्थान पर शिवलिंग की स्थापना कर रही हैं, तो आपको एक बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वैसे तो ज्यादा बड़ा शिवलिंग सिर्फ मंदिरों में ही स्थापित होता है, इसलिए घर के लिए छोटा सा शिवलिंग ही शुभ माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष की मानें तो आपको अपने हाथ के अंगूठे के बराबर आकार का शिवलिंग ही रखना चाहिए। इससे बड़े शिवलिंग को रखने और उसके नियमों का पालन ठीक से न करने पर आपके घर में वास्तु दोष भी लग सकता है।

    घर के मंदिर के लिए भगवान की सही आकार मूर्तियों का चुनाव करना उतना ही जरूरी है जितना कि पूजा स्थान का सही दिशा में होना। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु ठीक रहता है और पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

    यह भी पढ़ें- घर के मंदिर से आज ही हटा दें भगवान की ऐसी मूर्तियां, वरना जीवन में आएगी कंगाली

    यह भी पढ़ें- मंदिर में एक ही भगवान की दो मूर्तियां होने से लगता है भयंकर दोष! जान लें ये वास्तु नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।