Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन 4 एप्स की मदद से दूसरे देशों की भाषाओं को महीने भर के अंदर सीखें

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Fri, 03 Aug 2018 09:09 AM (IST)

    इन 4 एप्स की मदद से आप दुनिया के दूसरे देशों की भाषाओं को सीख सकते हैं। इसके अलावा आपको इन एप्स पर सर्टिफिकेट भी मिलते हैं। ...और पढ़ें

    इन 4 एप्स की मदद से दूसरे देशों की भाषाओं को महीने भर के अंदर सीखें
    इन 4 एप्स की मदद से दूसरे देशों की भाषाओं को महीने भर के अंदर सीखें

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपको 4 ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप कई भाषाओं को अपने स्मार्टफोन पर घर बैठे सीख सकते हैं। इन एप्स को लाखों यूजर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड किया है। इन एप्स के बाद आपको किसी दूसरी भाषा सीखने के लिए टीचर की जरुरत नहीं पड़ेगी। तो जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

    Duolingo- एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.7 रेटिंग मिली है, जिसे 62 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। एप में आप कई भाषाओं को सीख सकते हैं। एप में आपको गेम या पजल के माध्यम से भाषाएं सिखाई जाती हैं। आप अपनी प्रोग्रेस को एप के जरिए ट्रैक भी कर सकते हैं। एप का दावा है कि 36 घंटे का Duolingo किसी भी यूनिवर्सिटी लेवल के समिस्टर के बराबर है। एप का इंटरफेस काफी सिंपल है और इसे इस्तेमाल करना उससे भी ज्यादा आसान

    Memrise- एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.7 रेटिंग मिली है। इसे 11 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। भाषाओं को सीखने के लिए यह एक लोकप्रिय एप है। एप यूजर फ्रेंडली है जिसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। एप के जरिए आप फ्रंच, जैपेनीज, जर्मन, स्वीडिश और इटेलियन जैसी कई भाषाओं को सीख सकते हैं।

    busuu- एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 रेटिंग मिली है। इसे 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 21 एमबी है। कई भाषाओं को सीखने के अलावा उन भाषओं को कैसे बोला जाता है इसकी ट्रेनिंग आपको इस एप में मिलती है। इसके फीचर्स ऊपर दिए गए एप की तरह ही हैं। अगर आप इसका प्रीमियम वर्जन लेते हैं तो आपको ऑफलाइन एक्सेस से लेकर ग्रामर टिप्स और सर्टिफिकेट भी मिलता है।

    खबरें और भी

    HelloTalk- एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 रेटिंग मिली है। इसे 83 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 41 एमबी है। इस एप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप इसमें भाषा सीख भी सकते हैं और दूसरे यूजर्स को सीखा भी सकते हैं। बाकि इसके ज्यादा तर फीचर्स ऊपर दिए गए एप्स की तरह ही हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Google Maps पर इस ट्रिक की मदद से बचाएं अपनी गाड़ी का पेट्रोल और समय

    अपने दोस्तों के साथ खेलें ये 4 गेम्स, फोन पर ही मिलेगा रियल गेमिंग एक्सपीरियंस

    6000 रुपये से कम कीमत में ये 4 स्मार्टफोन इस महीने हुए लॉन्च