Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Music के दीवानों के लिए जरूरी हैं ये 6 एप्स, स्टूडियो जैसी धुन बना सकते हैं फोन पर

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Fri, 27 Jul 2018 11:43 AM (IST)

    इन एप्स की मदद से आप स्टूडियो क्वालिटी का म्यूजिक कम्पोज करने के साथ अपनी पसंद के गानें भी सुन सकते हैं। ...और पढ़ें

    Music के दीवानों के लिए जरूरी हैं ये 6 एप्स, स्टूडियो जैसी धुन बना सकते हैं फोन पर
    Music के दीवानों के लिए जरूरी हैं ये 6 एप्स, स्टूडियो जैसी धुन बना सकते हैं फोन पर

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप भी म्यूजिक के दीवाने हैं, तो हम आपके लिए 6 ऐसे एप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन पर स्टूडियो क्वालिटी का म्यूजिक कम्पोज कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन एप्स की मदद से अपनी पसंद का कोई भी गाना सुन सकते हैं। इसके साथ आपको गाने के लिरिक्स के लिए कहीं और नहीं जाना होगा। तो जानते हैं इन एप्स के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।

    Walk Band

    एप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 24 एमबी है। एप में आप गिटार, ड्रम, प्यानो जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट्स के जरिए कई धुन तैयार कर सकते हैं। अपने अपनी बनाई हुई धुन को सेव भी कर सकते हैं।

    Music Maker Jam

    एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप को 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 82 एमबी है। एप में आप गिटार, ड्रम, प्यानो जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट्स के जरिए कई धुन तैयार कर सकते हैं। एप में आपको कई तहर के बीट्स और सेक्शन मिलते हैं जिनके जरिए आप अपनी धुन तैयार कर सकते हैं। आप अपनी रिकॉर्डिंग को सेव करने से लेकर उसे क्लाउड सर्वर पर अपलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।

    Musixmatch Lyrics

    एप को गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 18 लाख यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप को 4.5 स्टार मिला है। एप की मदद से आप किसी भी गाने की लिरिक्स को सर्च कर सकते हैं। एप आपके फोन के गानों को सिंक करके अपने आप लिरिक्स दिखाने लगता है। एप में कई फीचर्स दिए गए हैं, जहां आप गाने की प्ले लिस्ट से लेकर उसके ऑर्टिस्ट तक को एडिट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    SoundCloud

    एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 38 लाख यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप को 4.5 स्टार मिला है। एप दुनिया का सबसे बड़ा ऑडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। एप पर आपको 15 करोड़ से ज्यादा गाने मिलेंगे। अगर आप म्यूजिक के शौकिन हैं, तो ये एप आपके लिए बेस्ट च्वाइस रहेगा।

    Google Play Music

    एप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 3.9 स्टार मिला है। एप को 33 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 10 एमबी है। एप में आप अपनी पसंद के गानों को ऑन लाइन सुन सकते हैं। एप का इंटरफेस काफी आसान है।

    Wynk Music

    एप को गूगल प्ले स्टोर पर 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 6 लाख यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप को 4.2 स्टार मिला है। एप पर आप हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, तमिल, तेलगु जैसी भाषाओं के गानों को सुन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    स्मार्टफोन से भी कम कीमत में खरीदें ये 5 LED TV, कीमत 10000 रुपये से भी कम

    10,000 रुपये से कम कीमत में इन 4 स्मार्टफोन्स में मिलेगा दमदार बैटरी बैकअप

    Oppo Find X Vs Samsung Galaxy S9: फीचर्स और कीमत में कौन है सबसे बेहतर