Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google के इस App पर सवालों का जवाब देने पर होती है Dollar में कमाई

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:32 AM (IST)

    Google Opinion Rewards ऐप में सवालों का जवाब देकर आप डॉलर में कमाई कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    Google के इस App पर सवालों का जवाब देने पर होती है Dollar में कमाई
    Google के इस App पर सवालों का जवाब देने पर होती है Dollar में कमाई

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। Google Opinion Rewards ऐप के फीचर्स के बारे में क्या आप जानते हैं? नहीं, तो आज हम आपको इस ऐप की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल गूगल ने हाल ही में एक ऐसे ऐप को लॉन्च किया जिसपर आप सवालों का जवाब देकर डॉलर में कमाई कर सकते हैं। तो जानते हैं इस ऐप के बारे में

    क्या है Google Opinion Rewards ऐप?

    Google Opinion Rewards ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 3.9 स्टार मिला है जिसे 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 3.5 एमबी है। यानी की इसे आप कम रैम और सस्ते स्मार्टफोन में भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    क्या है खास फीचर्स?

    Google Opinion Rewards ऐप पर आपको सर्वे(Survey) का जवाब देना होगा। हर सही जवाब पर आप 1 डॉलर तक कमा सकते हैं। यानी कि आप जितने ज्यादा सर्वे का सही जवाब देंगे उतनी है ज्यादा आपकी कमाई होगी। अगर आप ऑन लाइन कमाई करना चाहते हैं, तो यह ऐप आपके काफी काम आ सकता है।

    कम डाटा, रैम और स्टोरेज की खपत करते हैं ये ऐप्स

    YouTube Go

    यह ऐप उन लोगों के लिए है जो सीमित डाटा या धीमे इंटरनेट स्पीड पर यूट्यूब का इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐप में स्टेंडर्ड ऐप जैसे सारे फीचर्स मिलते हैं।

    Google Pay

    यह एक मोबाइल वॉलेट ऐप है। इस ऐप के जरिए आप किसी के भी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके ऐप यूपीआई के तहत काम करता है जिससे आपको आईएफएसी कोड या अकाउंट नंबर की जरूरत नहीं होती है। आप यूपीआई से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए पैसे का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    Google Go

    ऐप को इस तरह से बनाया गया है कि आप स्लो इंटरनेट स्पीड में भी गूगल सर्च कर सकते हैं। गूगल के मुताबिक इस ऐप से आप 40 फीसदी तक अपना डाटा बचा सकते हैं।

    Files Go

    ऐप जब लॉन्च हुआ था तब इससे केवल ब्लूटूथ के जरिए फाइल ट्रांसफर की जा सकती थी। लेकन अब आप इससे डायरेक्ट वाई-फाई की मदद से फाइल शेयर कर सकते हैं, बिल्कुल वैसे ही जैसे आप SHAREit का इस्तेमाल करते हें। इसके अलावा आप ऐप की मदद से अपने स्टोरेज को मैनेज भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    स्मार्टफोन का पासवर्ड भूलने पर इस तरह करें अपने फोन को अनलॉक

    2 मिनट से भी कम समय में पता लगाएं कौन सी App कर रही है आपके स्मार्टफोन को Slow

    भूलकर भी न करें इन 20 पासवर्ड का इस्तेमाल, हैक हो सकता है आपका सोशल मीडिया और बैंकिंग अकाउंट