Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PDF को करना है Edit, ये ऐप्स या सॉफ्टवेयर करेंगे मदद

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:16 AM (IST)

    Adobe Acrobat के जरिए किस तरह PDF में बदलाव किया जा सकता है ये हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं ...और पढ़ें

    PDF को करना है Edit, ये ऐप्स या सॉफ्टवेयर करेंगे मदद
    PDF को करना है Edit, ये ऐप्स या सॉफ्टवेयर करेंगे मदद

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। PDF एक ऐसा फॉर्मेट में जहां किसी भी जानकारी को आसानी से एक जगह इक्ट्ठा कर पब्लिश किया जा सकता है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा परेशानी तब आती है जो PDF में मौजूद जानकारी को एडिट करना हो। देखा जाए तो PDF को एडिटिंग के हिसाब से नहीं बनाया गया है। इसके लिए आपको स्पेशल सॉफ्टवेयर की जरुरत होगी। इसी के चलते हम आपके लिए कुछ ऑप्शन्स लाए हैं जिसके जरिए आप PDF में बदलाव कर सकते हैं। आपको बता दें कि Adobe Acrobat के जरिए किस तरह PDF में बदलाव किया जा सकता है ये हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। वहीं, इसके लिए मौजूद अन्य ऐप्स की जानकारी भी हम आपको यहां देंगे।

    Adobe Acrobat:

    PDF फॉर्मेट को Adobe ने ही बनाया है। ऐसे में इन्हें एडिट करने के लिए Adobe Acrobat ऐप्स की ही जरुरत पड़ेगी। इसके लिए यूजर्स को Adobe Document Cloud (DC) को एक्सेस करना होगा। यह फ्री ट्रायल के तौर पर भी दिया जाता है। ट्रायल में यूजर्स को टैम्परेरी एक्सेस दिया जाता है।

    • Adobe Acrobat में जाकर फाइल पर क्लिक करें। इसके बाद जिस PDF फाइल को आप एडिट करना चाहते हैं उसे ओपन करें। फाइल का कंटेंट Acrobat विंडो में नजर आएगा।
    • Edit PDF टूल पर जाएं। यह विकल्प आपको दायीं तरफ सेलेक्शन टूल में मिलेगा।
    • PDF फाइल में आप जो भी एडिट करन चाहते हैं कर सकते हैं। यहां आपको बैकग्राउंड, लिंक, हेडर और अन्य टूल्स मिलेंगे इन्हें आप PDF में अप्लाई कर सकते हैं।
    • आपको बता दें कि इसकी ऐप भी मौजूद है। आप ऐप पर भी काम कर सकते हैं। इसके अलावा इसका पेड वर्जन 15 डॉलर प्रति महीने यानी करीब 1,068 रुपये है।

    PDF Xchange:

    यह एक थर्ड पार्टी ऐप है। इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यहां से यूजर्स PDF पेजेज में कई बदलाव कर सकते हैं। यूजर्स PDF पेजेज को स्पलीट, स्पेल चेक, ट्रांसलेट, कमेंट एड करना और एक्सटर्नल लिंक्स को इंसर्ट करने जैसा काम कर सकते हैं। इसमें Javascript इंजन्स के लिए प्लगइन्स, फाइल बैकअप, कस्टम स्टैम्पस आदि जैसे सॉफ्टवेयर भी सम्मिलित हैं।

    खबरें और भी

    Sejda online PDF editor:

    अगर आप किसी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो आपके लिए ऑनलाइन एडिटर Sejda एक बेहतर विकल्प है। यह PDF में मौजूद टेक्स्ट, डिजिटल साइन, व्हाइट-आउटिंग, इमेजन एड करना जैसे काम करने में सक्षम है। हालांकि, इसमें कुछ लिमिटेशन भी हैं। इससे अधिकतम 200 पेज को भी एडिट किया जा सकता है क्योंकि यह 50MB से ज्यादा PDF को हैंडल नहीं कर सकता है। अगर आपको अतिरिक्त फंक्शन्स भी चाहिए तो इसके सब्सक्रिप्शन पैकेज भी उपलब्ध हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Realme 3 की एक और तस्वीर हुई लीक, 48MP कैमरे समेत ये होंगे खास फीचर्स

    IRCTC ने शुरू की नई सेवा, अब घर बैठे देख सकेंगे खाली बर्थ

    Samsung Galaxy M30 रिव्यू: इस वजह से इसे कहा जा सकता है ‘वैल्यू फॉर मनी’