Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इलेक्शन कमीशन ने लॉन्च की Voter Turnout ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Sat, 20 Apr 2019 11:49 AM (IST)

    इस ऐप के जरिए लोकसभा चुनाव के दौरान राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार तरीके से मतदाता उपस्थिति को देखा जा सकता है ...और पढ़ें

    इलेक्शन कमीशन ने लॉन्च की Voter Turnout ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल
    इलेक्शन कमीशन ने लॉन्च की Voter Turnout ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं के लिए एक नई ऐप Voter Turnout लॉन्च की है। यह ऐप देशभर में मतदाता उपस्थिति का रियलटाइम उपलब्ध कराएगी। इस ऐप का बीटा वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इस ऐप को अब तक 10,000 से ज्यादा बार डाउनलोड कर लिया गया है। इस ऐप के जरिए लोकसभा चुनाव के दौरान राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार तरीके से मतदाता उपस्थिति को देखा जा सकता है।

    क्या है चुनाव आयुक्त का कहना?

    चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना का कहना है कि यह ऐप जनता को मतदाता उपस्थिति को लेकर पारदर्शिता उपलब्ध कराएगा। संदीप सक्सेना ने कहा कि संसदीय क्षेत्र स्तर पर डेटा को एक अन्य ऐप के जरिए लगातार अपडेट किया जाएगा, ताकि यह ऐप रियलटाइम में जानकारी दे सके। इस ऐप के जरिए यूजर्स हर राज्य के लिए अनुमानित मतदाता दिखाने के अलावा किसी भी राज्य के विभिन्न संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा यह ऐप विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के स्तर पर मतदान को भी दर्शाता है।

    Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

    जानें कैसे करें इस्तेमाल:

    सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड करें। इंस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन करें। इसमें सबसे पहला पेज जो ओपन होगा उसमें आपको एस्टीमेंटेड वोटर टर्नआउट दिखाई देगी। इसमें स्टेट के आधार पर रिपोर्ट दी गई होगी। नीचे दायीं तरफ दिए गए तीन लाइन्स पर टैप कर आप प्रति राज्य की पूरी स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं। इसमें आपको सबसे पहले राज्य सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद PC और AC को सेलेक्ट करना होगा। OK पर क्लिक करते ही आपको जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    यह भी पढ़ें:

    आप जल्द कर पाएंगे Jio GigaFiber इस्तेमाल, 1600 शहरों में किया जा रहा रोलआउट

    ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 को कम कीमत में खरीदने का मौका, उठाएं ऑफर का लाभ

    एक बार फिर बढ़ीं PUBG Mobile की मुश्किलें, राजकोट पुलिस ने Google को भेजा पत्र 

    खबरें और भी