यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elon Musk का एलान! X यूजर्स को जल्द मिलेगा AI बेस्ड नया फीड फीचर, जानें कैसे करेगा काम
X New AI Based Feature मस्क ने पहली बार 26 अक्टूबर को एक इंटरनल एक्स मीटिंग के दौरान इस फीचर के बारे में बात की थी। वह उन विभिन्न फीचर्स के बारे में ब ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक्स (पहले ट्विटर) अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को पेश करता रहता है। कंपनी हर महीने कोई न कोई बड़ा अपडेट पेश करती रहती है। एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म पर एक और नया खास फीचर पेश करने वाले हैं।
एलन मस्क (Elon Musk) ने अपनी एक पोस्ट में कहा है कि एआई-बेस्ड ‘See similar' फीचर अब एक्स पर शुरू हो रही है। आइए जानते हैं ये खास फीचर क्या है और केस काम करता है।
(8).jpg)
एक्स बनेगा एवरीथिंग ऐप
मस्क ने पहली बार 26 अक्टूबर को एक इंटरनल एक्स मीटिंग के दौरान इस फीचर के बारे में बात की थी। वह उन विभिन्न फीचर्स के बारे में बात कर रहे थे जिन पर कंपनी काम कर रही है। उस समय एलन मस्क ने एक खास फीचर के बारे में भी बात की थी जिसकी मदद से आप सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेट कर सकते हैं। एलन मस्क X को काफी ज्यादा बेहतर ऐप बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि ऐप पर कई नए फीचर और अपडेट दिए जा रहे हैं।
X हैंडल पर आया ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है। जैसे ही आप एक्स हैंडल के लिए ऐप को खोलेंगे आपको Audio and Video calls are here का मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जी हां इसका मतलब हुआ कि अब आप एक्स हैंडल पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। मालूम हो कि एक्स को एक ऐसा ऐप बनाया जा रहा है, जहां यूजर्स को सभी तरह की सुविधाएं मिलें। यही वजह है कि एक्स हैंडल पर यूजर्स के लिए नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है।