Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Musical.ly एप को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने पेश किया Lip Sync Live फीचर

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 08 Jun 2018 06:58 AM (IST)

    म्यूजिकली एप की मदद से यूजर्स गानों और मूवी डायलॉग्स की लिपसिंक कर वीडियोज बना सकते हैं, अब फेसबुक ने भी ऐसा ही कुछ फीचर पेश किया है ...और पढ़ें

    Musical.ly एप को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने पेश किया Lip Sync Live फीचर
    Musical.ly एप को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने पेश किया Lip Sync Live फीचर

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वीडियो सोशल नेटवर्क एप्स म्यूजिकली और डबमैश को टक्कर देने के लिए सोशल मीडिया एप फेसबुक ने एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर का नाम लिप सिंक लाइव है। इस फीचर का कॉन्सेप्ट बिल्कुल म्यूजिकली जैसा ही है। इसमें यूजर्स गानों की लिपसिंग कर सेल्फी वीडियोज बना सकते हैं। इस एप में कई गानों का सपोर्ट भी दिया गया है।

    जानें कैसे कर पाएंगे लिप सिंक लाइव का इस्तेमाल?

    आपको बता दें कि फेसबुक इस फीचर की कुछ मार्केट्स में टेस्टिंग कर रही है जिसके बाद इसे ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इस फीचर का ऑप्शन फेसबुक लाइव शुरू होने के दौरान मिलेगा। यहां से यूजर्स लिपसिंग करने के लिए अपना मनपसंद गाना चुन सकते हैं। साथ ही कस्टमाइजेशन के लिए डिस्क्रिप्शन भी ऐड कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि आने वाले समय में इस फीचर के साथ कई अन्य विकल्प भी जोड़े जाएंगे।

    क्या है म्यूजिकली एप?

    यह एप ग्लोबली काफी पॉपुलर हो रहा है। इस एप के तहत यूजर्स गानों और मूवी डायलॉग्स की लिपसिंक कर वीडियोज बना सकते हैं। साथ ही इन वीडियोज को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जा सकता है।

    क्या है डबमैश एप?

    डबमैश एक वीडियो मैसेजिंग एप है। इस एप के तहत यूजर्स किसी भी गानें या मूवी के डायलॉग्स की लिपसिंग कर सकते हैं। इन वीडियोज को यूजर्स अपलोड कर सकते हैं। साथ ही इनमें कलर फिल्टर्स और टेक्सट एनीमेशन भी जोड़ सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें:

    एयरटेल और जियो को चुनौती दे रही है यह कंपनी, 1 महीने में मिलेगा 1000GB डाटा

    शाओमी Mi8 100 सेकेंड में हुआ Out Of Stock, नोकिया एक्स6 को भी मिला था ऐसा

    व्हॉट्सएप पेमेंट फीचर के लिए करना होगा और इंतजार, रिजर्व बैंक ने नहीं दी हरी झंडी

    खबरें और भी