Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसी भी इंग्लिश शब्द का हिंदी में जानें मतलब, अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करें ये 3 ऐप्स

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 27 Aug 2018 03:53 PM (IST)

    ये 3 ऐप्स ऑनलाइन और ऑफलाइन फीचर के साथ आते हैं। यानी आप इन ऐप्स को बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    किसी भी इंग्लिश शब्द का हिंदी में जानें मतलब, अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करें ये 3 ऐप्स
    किसी भी इंग्लिश शब्द का हिंदी में जानें मतलब, अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करें ये 3 ऐप्स

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए तीन ऐसे ऐप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप किसी भी इंग्लिश शब्द का हिंदी में मतलब जान सकते हैं। इन ऐप्स को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं। तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम और इनकी खुबियों के बारे में।

    English Hindi Dictionary

    इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.4 स्टार मिला है। इस ऐप को 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इसकी साइज स्मार्टफोन पर निर्भर करती है। इस ऐप के इस्तेमाल से आप किसी भी शब्द का हिंदी में मतलब पता लगा सकते हैं। यह ऐप ऑन लाइन के साथ ऑफ लाइन फीचर के साथ भी आता है। यानी आप इस ऐप में बिना इंटरनेट के भी किसी भी शब्द का हिंदी में मतलब पता लगा सकते हैं। इसके अलावा ऐप आपको किसी भी शब्द का विपरीत मतलब भी बताता है। ऐप का इंटरफेस काफी सिंपल है और इसे इस्तेमाल करना काफी आसान

    इस ऐप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.1 स्टार मिला है। इस ऐप को 71 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इसकी साइज 11 एमबी है। इस ऐप के जरिए आप किसी भी शब्द का हिंदी में मतलब पता लगा सकते हैं। आप इस ऐप में बिना इंटरनेट के भी किसी भी शब्द का हिंदी में मतलब पता लगा सकते हैं। एप में आपको हर शब्द का उदाहरण भी पढ़ने को मिलता है। इसके अलावा हर दिन आपको एक नया शब्द ऐप में पढ़ने को मिलता है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। ऐप काफी तेज काम करता है।

    Shabdkosh- English Hindi Dictionary

    इस ऐप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसे प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिला है जिसे 14 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इसकी साइज स्मार्टफोन पर निर्भर करती है। इस ऐप की मदद से आप किसी भी शब्द का हिंदी में मतलब पता लगा सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप के जरिए आप ट्रांसलेशन(अनुवाद) भी कर सकते हैं। इस ऐप में आपको ऊपर दिए गए सारे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा आप इस ऐप में किसी भी शब्द का सही उच्चारण भी सुन सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    50 रुपये से भी कम कीमत में जियो, एयरटेल और वोडाफोन का कौन सा प्लान है सबसे बेहतर

    15,000 रुपये से कम कीमत में खरीदें टीवी और लैपटॉप

    इन 5 तरीकों की मदद से ऑनलाइन हजारों रुपये कमा सकते हैं आप