Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Bolo ऐप हुआ लॉन्च, बच्चे को फ्री में सीखाएगा हिंदी और अंग्रेजी

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 07 Mar 2019 05:43 PM (IST)

    इस ऐप का अर्ली एक्सेस अभी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप को फिलहाल केवल एंड्रॉइड डिवाइस के लिए लॉन्च किया गया है ...और पढ़ें

    Google Bolo ऐप हुआ लॉन्च, बच्चे को फ्री में सीखाएगा हिंदी और अंग्रेजी
    Google Bolo ऐप हुआ लॉन्च, बच्चे को फ्री में सीखाएगा हिंदी और अंग्रेजी

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेक कंपनी और एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी Google ने बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी सीखाने के लिए Google Bolo ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का अर्ली एक्सेस अभी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप को फिलहाल केवल एंड्रॉइड डिवाइस के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऐप को आप एंड्रॉइड किटकैट वर्जन 4.4 से ऊपर के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह ऐप प्राइमरी स्कूल के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी सीखाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक पर काम करेगा। इस ऐप को केवल भारतीय यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है। इस ऐप को इंस्टॉल करते ही इसमें एक एनिमेशन कैरेक्टर दीया आती है और बच्चों को कहानियां पढ़ने के लिए प्रेरित करती है। बच्चे अगर किसी शब्द का उच्चारण नहीं कर पाते हैं तो उसे उच्चारण करने में मदद करती है। इसके अलावा कहानी पूरा करने पर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाती है।

    Google इंडिया के प्रोडक्ट मैनेजर नितिन कश्यप ने कहा, हमने इस ऐप को इस तरह डिज़ाइन किया है कि यह ऑफलाइन भी काम कर सके। इसके लिए बस 50एमबी के इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी की करीब 100 कहानियां दी गई हैं।'' इस ऐप को आप फ्री में Google प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।

    कश्यप ने आगे कहा कि Google ने इस ऐप का उत्तर प्रदेश के करीब 200 गांवों में परीक्षण करके डेवलप किया है। उन्होंने कहा कि परिणाम उत्साहजनक रहने के बाद इसे पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐप में बंगाली जैसी अन्य भारतीय भाषाओं को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Google Chrome को हिंदी या किसी अन्य भाषा में इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    Google ने Play Store से हटाए 28 फर्जी ऐप्स, अपने स्मार्टफोन से इन्हें हटाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    Jio Group Talk ऐप के जरिए एक साथ 10 लोगों से कर सकेंगे बात, जानें कैसे करता है काम