Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google For India 2018: गूगल मैप्स का इस्तेमाल हुआ और आसान, जोड़े गए ये महत्वपूर्ण फीचर्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 30 Aug 2018 07:34 AM (IST)

    Google For India 2018 के चौथे संस्करण में गूगल मैप्स और गूगल मैप्स गो में नए फीचर्स जोड़े गए ...और पढ़ें

    Google For India 2018: गूगल मैप्स का इस्तेमाल हुआ और आसान, जोड़े गए ये महत्वपूर्ण फीचर्स
    Google For India 2018: गूगल मैप्स का इस्तेमाल हुआ और आसान, जोड़े गए ये महत्वपूर्ण फीचर्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google For India 2018 का चौथा संस्करण 28 अगस्त को दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें गूगल के कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया, साथ ही गूगल के इन प्रोडक्ट्स को भारतीय यूजर्स के हिसाब से डिजाइन और पेश किया गया। इसके साथ ही इस इवेंट में गूगल मैप्स के भारत में 10वीं सालगिरह के मौके पर गूगल मैप्स के वाइस प्रेसिडेंट गायत्री रंजन ने कहा, ''गूगल मैप्स के लिए भारत एक तेजी से बढ़ रहा देश है। इस मौके पर गूगल मैप्स के नए फीचर्स के साथ ही कोलकाता के 25,000 घरों में प्लस कोड जारी किया गया, जिसकी मदद से गूगल मैप्स पर इन घरों की पहचान की जा सकेगी। ये प्लस कोड इन घरों का वर्चुअल अड्रेस होगा। आपको बता दें कि इन घरों को गूगल मैप्स के जरिए ढूंढा जा सकेगा।''

    गूगल मैप्स के नए फीचर्स

    • गूगल मैप्स के जरिए अब यूजर्स को इंटर-सिटी बस के आगमन और प्रस्थान के बारे में भी पता लग सकेगा। इसके लिए गूगल ने ऑनलाइन बस बुकिंग प्लेटफार्म रेड बस के साथ साझेदारी की है। इतना ही नहीं, गूगल मैप्स के जरिए यूजर्स को अपने बुक किए हुए बस की जानकारी मिल सकेगी। गूगल की यह सेवा 20,000 से ज्यादा बस रूट पर मिलेगी।
    • गूगल मैप्स के लाइट वर्जन गूगल मैप्स Go के यूजर्स भी टर्न-बाय-टर्न वॉयस नेविगेशन की सेवा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ले सकेंगे। आने वाले कुछ सप्ताह में इस सेवा को रोल आउट कर दिया जाएगा।
    • गूगल मैप्स गो में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बारे में भी यूजर्स को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सूचना मिल सकेगी। इतना ही नहीं, बस के स्टॉप के साथ ही गंतव्य के लिए कितना पैदल चलना होगा, इसके बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।
    • गूगल मैप्स गो के जरिए यूजर्स को यह भी पता चल सकेगा कि उन्होंने कितनी यात्रा पूरी की है और कितनी बांकी है। यह सुविधा भी हिंदी और अंग्रेजी दोनो ही भाषाओं में मिल सकेगी।
    • गूगल मैप्स गो के यूजर इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है। गूगल मैप्स गो को अपग्रेड करते हुए इसमें एक नया होम स्क्रीन दिया गया है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए शार्टकट भी दिया गया है।
    • गूगल मैप्स गो को यूजर्स 3G और 2G नेटवर्क में भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह ऐप सस्ते स्मार्टफोन्स में भी काम करेगा।

    इसके अलावा गूगल ने दावा किया है कि 2018 में 50 मिलियन यूजर्स ने गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया है। साथ ही, 20 मिलियन यूजर्स ने गूगल मैप्स के टू-व्हीलर मोड का इस्तेमाल किया है। 

    यह भी पढ़ें:

    Google for India 2018: अब ट्रेन की लोकेशन भी बताएगा गूगल, जानें अन्य बड़ी घोषणाएं

    Microsoft विकसित कर रहा है ब्लॉकचेन तकनीक, अनचाहे कॉल्स और मैसेज पर लगेगा लगाम

    आपके स्मार्टफोन को चोरी होने से बचाएंगे ये ऐप्स, जानें किस तरह करते हैं काम