यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Google मैसेज में आ रहा WhatsApp वाला ये फीचर, जल्द हो सकता है रोलआउट
हाल ही में Google Messages के 1 बिलियन यूजर पूरे होने पर गूगल ने पेश किए 7 नए फीचर्स को रोलआउट किया है। इसी कड़ी में गूगल अपने यूजर के लिए एक और नए फी ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी गूगल मैसेज (Google Messages) का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। गूगल मैसेज में बहुत जल्द आपको वॉट्सऐप चैटिंग ऐप वाला एक फीचर मिलने वाला है। दरअसल, हम यहां मैसेज एडिटिंग फीचर की बात कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने यूजर्स के लिए मैसेज एडिटिंग फीचर पर काम कर रही है। बता दें कि गूगल मैसेज में इस तरह के फीचर (message editing feature) को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी।
मैसेज एडिटिंग फीचर कैसे करेगा काम
दरअसल, मैसेज एडिटिंग फीचर की मदद से यूजर को ऐसे मैसेज ठीक करने की सुविधा मिलती हैं, जिन्हें भेजा जा चुका है। कई बार मैसेज टाइपिंग को लेकर कुछ टाइपो या गलतियां हो जाती हैं, इस तरह के मैसेज को भेजने के बाद इन्हें ठीक करना मुश्किल होता है।
.jpg)
हालांकि, वॉट्सऐप पर मैसेज में गलती करने पर इसे एडिट भेजने के बाद भी एडिट करने की सुविधा मिलती है। इसी तरह गूगल मैसेज में भी इस तरह का फीचर लाया जा रहा है।
मैसेज एडिटिंग फीचर के साथ यूजर को मैसेज भेजने के कुछ समय तक ही एडिटिंग की सुविधा मिलती है। वॉट्सऐप में यह टाइम लिमिट 15 मिनट है।
ये भी पढ़ेंः 24 घंटों में 50 से ज्यादा बार ओपन होता है फोन में ये ऐप, हर Smartphone यूजर की है बड़ी जरूरत
मैसेज में रोलआउट हुए हैं नए फीचर
गूगल इस तरह के फीचर को लाने की तैयारी में है, इसको लेकर गूगल मैसेज ऐप के बीटा वर्जन में नए फ्लैग देखे गए हैं। बीटा वर्जन में किसी फीचर को देखे जाने का मतलब ही होता है कि कंपनी टेस्टिंग के बाद सभी यूजर्स के लिए फीचर रोलआउट करेगी।
खबरें और भी
.jpg)
हालांकि, इस तरह के फीचर को लेकर फिलहाल गूगल की ओर से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, हाल ही में Google Messages के 1 बिलियन यूजर पूरे होने पर गूगल ने पेश किए 7 नए फीचर्स को रोलआउट किया है।