Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गूगल पे के लिए जारी हुआ नया अपडेट, पेमेंट करना होगा और सुरक्षित

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 12 Jul 2018 07:25 AM (IST)

    गूगल ने अपने पेमेंटिंग एप के लिए नया अपडेट रोल आउट कर दिया है, कंपनी के दावे के मुताबिक इससे पेमेंट करना और सुरक्षित होगा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल की पेमेंटिंग एप गूगल पे के लिए नया अपडेट रोल आउट कर दिया गया है। इस फीचर के रोल आउट होने से यह पेपाल और वेनमो जैसे पैमेंटिंग एप को चुनौती दे सकता है। भारत में भी गूगल का पेमेंटिंग एप तेज काम करता है। गूगल ने पेमेंटिंग एप एंड्रॉयड पे और गूगल वॉलेट को पिछले साल नाम बदलने की घोषणा की थी। उसके बाद गूगल पे को उतारा गया था, जिसमें पीअर-टू-पीअर पेमेंट की जा सकती है। गूगल अब अपना पूरा ध्यान गूगल पे पर लगा रहा है।
     
    अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिये गूगल ने कहा कि गूगल पे के नये अपडेट को फिलहाल अमेरिका में रोल आउट किया गया है बाद में इसे यूके में रोल आउट किया जाएगा। गूगल के पेमेंटिंग एप गूगल पे में पिछले 5 साल में यूजर्स की बढ़ोतरी देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारत में गूगल के पेमेंटिंग एप तेज में भी बदलाव किया जा सकता है। गूगल तेज पेमेंटिंग एप भारत में पेटीएम, एयरटेल मनी, जियो मनी, मोबीक्विक आदि पेमेंटिंग एप्स को चुनौती दे सकता है।
     
     
    गूगल तेज इस तरह करता है काम
     
    गूगल की पेमेंटिंग एप तेज को भारत में यूजर्स पसंद कर रहे हैं। इस एप के जरिए आप एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा इससे आप मूवी टिकट, फोन का बिल, बिजली का बिल आदि भी पे कर सकते हैं। यह एप यूपीआई बेस्ड एप है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस एप से पैसा ट्रांसफर करना सुरक्षित है। साथ ही यूपीआई एप के जरिए देशभर में कहीं भी पेमेंट कर सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।