Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JioTV यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोन में फ्री में देख पाएंगे ZEE के 37 लाइव चैनल

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Wed, 10 Oct 2018 05:19 PM (IST)

    इस साझेदारी से जियो को बढ़ावा मिलेगा। 37 चैनल्स के अलावा जियो टीवी यूजर्स ZEE के सभी कंटेंट को देख पाएंगे ...और पढ़ें

    JioTV यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोन में फ्री में देख पाएंगे ZEE के 37 लाइव चैनल
    JioTV यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोन में फ्री में देख पाएंगे ZEE के 37 लाइव चैनल

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड और Zee इंटरटेनमेंट के बीच साझेदारी हुई है। इसके तहत ZEE के 37 चैनल्स को जियो टीवी पर देखा जा सकेगा। इस साझेदारी से जियो को बढ़ावा मिलेगा। 37 चैनल्स के अलावा जियो टीवी यूजर्स ZEE के सभी कंटेंट को देख पाएंगे। यह फैसला जियो के 22.7 करोड़ सब्सक्राइबर्स के लिए विशेष फायदे वाला साबित होगा।

    जियो- ZEE पार्टनरशिप से यूजर्स को क्या होगा फायदा:

    देखा जाए तो यह पार्टनरशिप रिलायंस जियो की अब तक की सबसे बड़ी कंटेट साझेदारी मानी जा रही है। इसके जरिए जियो यूजर्स को ZEE5 के कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। आपको बता दें कि ZEE 5 का कंटेंट केवल सब्सक्रिप्शन बेस ही है लेकिन जियो यूजर्स इसे फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे। ZEE5 ऐप में वीडियो ऑन डिमांड नेटवर्क कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाता है। यही नहीं, ZEE5 ऐप, ZEE5 ओरिजनल्स, मूवीज, TV शो, म्यूजिक वीडियो, लाइफस्टाइल शो, किड्स शो, प्ले को जियो यूजर्स डाउनलोड कर पाएंगे। लेकिन लाइव टीवी के लिए यूजर्स को जियो टीवी ऐप को ही एक्सेस करना होगा।

    क्या है जियो और ZEE का कहना:

    ZEE इंटरनेशनल और Z5 ग्लोबल के सीईओ अमित गोयनका ने कहा कि कंपनी इस साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित है। साथ ही बतौर कंटेंट क्रिएटर हमारा प्राथमिक उद्देश्य देश और दुनिया में अपने दर्शकों के लिए समृद्ध और उन्हें पसंद आने वाला कंटेंट तैयार करना है। वहीं, जियो के डायरेक्ट आकाश अंबानी ने कहा कि अब जियो यूजर्स की पहुंच Zee ग्रुप तक भी होगी। इसे लेकर हम काफी खुश हैं।

    देखा जाए तो ZEE नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो को टक्कर देने के लिए कई ओरिजनल कंटेंट बना रहा है। इन्हें ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने के लिए ZEE ने जियो के साथ साझेदारी की है। आपको बता दें कि ZEE 12 भारतीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Asus Zenfone 5Z और Mi A2 को 5000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

    Realme के फोन्स पर बेहतरीन ऑफर, Flipkart सेल के लिए हो जाएं तैयार

    लॉन्च से अब तक शाओमी Redmi 5A की 1 करोड़ यूनिट्स की बिक्री, बनाया नया रिकॉर्ड