Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2 दिन में पासपोर्ट सेवा एप को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 02 Jul 2018 01:30 PM (GMT+05:30)

    पासपोर्ट सेवा एप को यूजर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जानें इसे कैसे करते हैं इस्तेमाल ...और पढ़ें

    2 दिन में पासपोर्ट सेवा एप को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड
    2 दिन में पासपोर्ट सेवा एप को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सरकार ने हाल ही में पासपोर्ट सेवा एप लॉन्च की थी जिसके जरिए घर बैठे पासपोर्ट बनवाया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर इस एप ने लॉन्चिंग के मात्र दो दिन के अंदर ही 1 मिलियन यानी 10 लाख डाउनलोड्स पार किए हैं। इस बात की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी है।

    उन्होंने कहा, “विदेश मंत्रालय की ओर से शुरू की गई पासपोर्ट सेवा मोबाइल एप पर 10 लाख डाउनलोड दर्ज किये जा चुके हैं।” आपको बता दें कि इस एप की मदद से आप देश के किसी भी कोने से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस एप को पासपोर्ट सेवा दिवस के दिन रोलआउट किया था। इसे एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप यूजर को पासपोर्ट के लिए अप्वाइंटमेंट और एप्लीकेशन शुल्क की पेमेंट की अनुमति देती है। पहले यूजर्स अपने पास के पासपोर्ट ऑफिस को ही चुन सकते थे। लेकिन इस एप के जारी होने के बाद आवेदक किसी भी ऑफिस को चुन सकते हैं। लोगों को सहूलियत हो इसके लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं।

    जानें कैसे इस्तेमाल करें Passport Seva एप?

    • सबसे पहले आपको अपने फोन में Passport Seva एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको अपना पासपोर्ट ऑफिस सेलेक्ट कर निजी जानकारी भरनी होगी।
    • इसके बाद पासपोर्ट एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद आपने जो एड्रेस दिया है उस पर पुलिस वैरिफिकेशन होगी। सफलतापूर्वक वैरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट आपके पते पर पहुंच जाएगा।

    यह भी पढ़ें:

    खबरें और भी

    अब आधार नंबर की जगह देना होगा Virtual ID, डाटा लीक की परेशानी से मिलेगी निजात

    घर बैठे इस तरह मुफ्त में बनवाएं E-Pan, जानें इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें

    फिल्मों जैसी सीन को अब इन ड्रोन्स से करें रिकॉर्ड, 50 मीटर तक की ऊचांई से करें शूट