Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amazon Prime और Flipkart Plus की तर्ज पर Paytm First हुआ लॉन्च, जानें फायदे

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 07 Mar 2019 08:18 AM (IST)

    इस सेवा के जरिए यूजर्स को एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बेस्ड रिवार्ड और लॉयल्टी का लाभ मिलेगा। इसमें यूजर्स को फूड ट्रैवल और इंटरटेनमेंट का इस्तेमाल करने ...और पढ़ें

    Amazon Prime और Flipkart Plus की तर्ज पर Paytm First हुआ लॉन्च, जानें फायदे
    Amazon Prime और Flipkart Plus की तर्ज पर Paytm First हुआ लॉन्च, जानें फायदे

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। मोबाइल वॉलेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी Paytm ने Amazon Prime और Flipkart Plus की तर्ज पर Paytm First सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए यूजर्स को एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बेस्ड रिवार्ड और लॉयल्टी का लाभ मिलेगा। इसमें यूजर्स को फूड, ट्रैवल और इंटरटेनमेंट का इस्तेमाल करने पर कैशबैक जैसे फायदे दिए जाएंगे। आइए, जानते हैं Paytm First से जुड़ी हर बात

    Paytm First के लिए कितना होगा सब्सक्रिप्शन चार्ज

    Paytm First सेवा लेने वाले यूजर्स को एक साल के लिए 750 रुपये का भुगतान करना होगा। इस सेवा को सब्सक्राइब करने वाले पहले 1,500 ग्राहकों को 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा, यानी कि उन्हें 650 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए ही दिया गया है। Amazon Prime का ईयरली सब्सक्रिप्शन चार्ज 999 रुपये है।

    कंपनी ने प्रेस स्टेटमेंट में कहा, 'हम अपने यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बेस्ड रिवॉर्ड और लॉयल्टी प्रोग्राम पेटीएम फर्स्ट लॉन्च करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यहां हम अपने नियमित ऑफर्स से भी ज्यादा लाभ दे रहे हैं।'

    Paytm First के बेनिफिट्स

    इस सर्विस के तहत यूजर्स को कंपनी की तरफ से कुल 12,000 रुपये का बेनिफिट दिया जाएगा। जिसमें Zomato गोल्ड मेंबरशिप, Gaana एनुअल सब्सक्रिप्शन, Sony Liv मेंबरशिप, ViU प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, Eros Now एनुअल मेंबरशिप जैसे कुल 6,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा Uber के लिए 2,400 रुपये का और Uber Eats के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

    इन सब बेनिफिट्स के अलावा यूजर्स को 1,500 रुपये तक का कैशबैक, हर महीने मूवी टिकट बुकिंग पर 100 रुपये का कैशबैक आदि शामिल है। इसके अलावा पेटीएम मॉल के जरिए एक्सक्लूसिव ऑफर भी दिया जा रहा है। इस ऐप और सर्विस का इस्तेमाल आप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं।

    खबरें और भी