Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया “मेक फॉर इंडिया” Galaxy ऐप स्टोर, 12 भाषाओं में मिलेंगे ऐप्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 27 Mar 2019 08:33 AM (IST)

    Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए “Make For India” Galaxy ऐप स्टोर लॉन्च किया है। इस ऐप स्टोर को अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ लॉन ...और पढ़ें

    Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया “मेक फॉर इंडिया” Galaxy ऐप स्टोर, 12 भाषाओं में मिलेंगे ऐप्स
    Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया “मेक फॉर इंडिया” Galaxy ऐप स्टोर, 12 भाषाओं में मिलेंगे ऐप्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए “Make For India” Galaxy ऐप स्टोर लॉन्च किया है। इस ऐप स्टोर को अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इस ऐप स्टोर के लिए यूजर्स को साइन-इन नहीं करना पड़ता है। सैमसंग ने इसके लिए Indus App Bazaar के साथ साझेदारी की है। इस ऐप स्टोर का फायदा खास तौर पर गांव और छोटे शहरों में रहने वाले यूजर्स को मिलेगा।

    Samsung इंडिया के मुताबिक, इस ऐप स्टोर के जरिए टीयर 2 और टीयर 3 यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। इस ऐप स्टोर पर भारतीय भाषाओं में ऐप्स मिलेंगे। Samsung का यह लेटेस्ट मोबाइल ऐप यूजर फ्रेंडली होने के साथ ही बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स के लिए मददगार होगा। Samsung के इस मेक फॉर इंडिया ऐप स्टोर पर लाखों यूजर्स को क्षेत्रीय भाषाओं में कैटेलॉग मिलेंगे। गैलेक्सी ऐप स्टोर पर अंग्रेजी के अलावा, मलयालम, तेलूगू, तमिल, ओड़िया, आसामी, पंजाबी, कन्नड़, गुजराती, हिंदी, उर्दू, बंगाली और मराठी भाषाओं में ऐप उपलब्ध होंगे।

    टेक के नए वीडियोज देखने के लिए Jagran HiTech चैनल को सब्सक्राइब करें।

    Galaxy ऐप स्टोर के जरिए यूजर्स फ्री ऐप्लीकेशन बिना लॉग-इन किए भी डाउनलोड कर सकेंगे। जिसकी वजह से यूजर्स को साइन-इन की झंझटों से छुटकारा मिलेगा। सैमसंग के मुताबिक, इस ऐप स्टोर को भारत सरकार के स्टार्ट अप इंडिया इनिशिएटिव के तौर पर पेश किया गया है। इस ऐप स्टोर से किसी भी फ्री ऐप के लिए यूजर्स को साइन इन करना मैनडेटरी नहीं होगा। यह ऐप स्टोर खास तौर पर सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लाया गया है। इस ऐप स्टोर से यूजर्स को एक बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप स्टोर में भारतीय यूजर्स के पसंदीदा ऐप्स के लिए अलग से सेक्शन दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:

    WhatsApp का नया फीचर बताएगा, कितने बार मैसेज हुआ है Forward

    Realme Mobile Bonanza Sale: Realme 3 से लेकर Realme U1 तक मिल रहा है डिस्काउंट

    Flipkart Mobile Bonanza Sale: Xiaomi, Samsung, Asus के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है ऑफर

    खबरें और भी